ग्रामीणों ने रोका तस्करों का सात वाहन, चार सीज

ग्रामीणों पर पुलिस ने भांजी लाठी एक का किया चालान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:09 PM (IST)
ग्रामीणों ने रोका तस्करों का सात वाहन, चार सीज
ग्रामीणों ने रोका तस्करों का सात वाहन, चार सीज

महराजगंज: कोल्हुई क्षेत्र में हो रही तस्करी से आक्रोशित ग्रामीण बुधवार को कस्बे में रात लगभग 10 बजे तस्करों के सात वाहनों को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच वाहनों को पकड़ा। जिसमें चार को सीज कर दिया। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों व पुलिस में कहासुनी भी हुई। इस दरम्यान पुलिस ने लाठियां भी भांजी और एक ग्रामीण का चालान भी किया।

बुधवार की रात कोल्हुई चौराहे पर स्थानीय लोगों ने कनाडियन मटर, छुहारा,काली मिर्च लदी कुल सात पिकअप गाड़ियों को रोक लिया। इस दौरान वहां मुकामी पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी में कुछ देर बाद गाड़ियों में लदे सामानों की लूटपाट होने लगी। सूचना के बाद सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र व नौतनवा, बृजमनगंज, पुरन्दरपुर, कोल्हुई की पुलिस पहुंची और लूटपाट करने वालों पर जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान घटना की वीडियो रिकार्डिंग कर रहे लोगों को भी पुलिस ने दौड़ाया। पुलिस ने एक पिकअप चालक सफीक निवासी पनियरा को गिरफ्तार किया। जिसके वाहन पर 32 बोरी कनाडियन मटर लदी हुई थी। वहीं, अन्य तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने काली मिर्च लदी गाड़ियों को छोड़ दिया। इस घटना की सूचना दीनदयाल उपाध्याय ने एसपी महराजगंज को दिया। पुलिस अधीक्षक को सूचना देने वाले दीनदयाल उपाध्याय को पुलिस पीटते हुए थाने लाई और शांतिभंग में चालान कर दिया। सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि लोगों का तस्करों को पकड़ने का तरीका गलत था। उनको कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पुलिस अभी और लोगों को उठाएगी।

chat bot
आपका साथी