नियमित योग से रोग पर पाई विजय

योग शिक्षक संजय पटेल के निर्देशन में उन्होंने योग का नियमित अभ्यास शुरू किया। आज उन्हें पैर व कमर दर्द से राहत मिल चुकी है। पेट भी साफ रहता है। अब वह दवा नहीं खाते। 71 साल की उम्र में भी वह पूरी तरह से स्वस्थ्य निरोग व सक्रिय हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:05 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:05 AM (IST)
नियमित योग से रोग पर पाई विजय
नियमित योग से रोग पर पाई विजय

विश्वदीपक त्रिपाठी, महराजगंज : नियमित योग से असाध्य रोगों पर भी विजय पाई जा सकती हैं। महराजगंज के चौक स्थित महंत दिग्विजय नाथ इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य छविनाथ सिंह इसके उदाहरण हैं। छविनाथ सिंह पांच वर्ष पूर्व घुटना, कमर दर्द व पेट की समस्या से पीड़ित थे। रोग से मुक्ति के लिए कई डाक्टरों की शरण में गए। नियमित दवाएं भी लीं। लेकिन यह बीमारी तभी तक नियंत्रण में रही, जब तक दवाएं चलती रहीं। दवाएं बंद तो दर्द अपना असर दिखाने लगता। इससे निजात के लिए सरोजनी नगर निवासी छविनाथ सिंह ने योग का सहारा लिया।

योग शिक्षक संजय पटेल के निर्देशन में उन्होंने योग का नियमित अभ्यास शुरू किया। आज उन्हें पैर व कमर दर्द से राहत मिल चुकी है। पेट भी साफ रहता है। अब वह दवा नहीं खाते। 71 साल की उम्र में भी वह पूरी तरह से स्वस्थ्य, निरोग व सक्रिय हैं। गायत्री परिवार महराजगंज के समन्वयक की भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। योग शिक्षक संजय पटले बताते हैं कि छविनाथ सिंह प्रतिदिन डेढ घंटे महाराणा प्रताप स्कूल में चलने वाले शिविर में योग करते हैं। प्राणायाम, अनुलोम -विलोम, कपालभाति सहित वह सभी आसान करते हैं, जो एक सामान्य व्यक्ति कर सकता है। उनकी सक्रियता देखकर यह लगता ही नहीं कि वह जीवन के 71 बसंत देख चुके हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद भी बांट रहे ज्ञान

सेवानिवृत्त होने के बाद भी छविनाथ सिंह विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दे रहे हैं। राजकीय कन्या इंटर कालेज महराजगंज, महंत दिग्विजय नाथ इंटर कालेज सहित अन्य विद्यालय में वह समय-समय पर पढ़ाते हैं। संस्कृत व हिदी विषय में पारंगत पूर्व प्रधानाचार्य कोरोना काल में जब विद्यालय बंद हैं, तब भी इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थियों से जुड़े हुए हैं। स्वस्थ्य रहने के लिए हर व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए। यह योग करने का प्रतिफल है कि इस अवस्था में भी मैं पूरी तरह से स्वस्थ व निरोग हूं। मेरा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को योग की महत्ता बता कर उन्हें योग के लिए प्रेरित किया जाए।

-छविनाथ सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, महंत दिग्विजय नाथ इंटर कालेज, चौक, महराजगंज

chat bot
आपका साथी