केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि मंत्रालय के काम से बाहर रहने के चलते क्षेत्रीय जनता से संवाद बना रहे हैं इसीलिए वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित करने की व्यवस्था की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 02:53 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 02:53 AM (IST)
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

महराजगंज: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय जनता से रूबरू हुए। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुन उसके समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि मंत्रालय के काम से बाहर रहने के चलते क्षेत्रीय जनता से संवाद बना रहे हैं, इसीलिए वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित करने की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय जनता की जो भी समस्याएं होंगी उनका समाधान कराया जाएगा। बताते चलें कि वर्तमान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर गए हुए हैं। वहां से भी उन्होंने क्षेत्रीय जनता से संवाद स्थापित किया। इस पहल की लोगों ने सराहना की है। इस दौरान सानंदन पटेल, रमेश मोदनवाल, लालजी गुप्ता, दयाशंकर रौनियार, राधेरमण निगम, राकेश अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सरकार की योजनाओं का करें प्रचार

महराजगंज: परतावल ब्लाक के ग्राम सभा भरगावा उर्फ लक्ष्मीपुर में सोमवार को हिदू युवा वाहिनी के ग्राम कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हियुवा जिला संगठन महामंत्री काशीनाथ सिंह रहे। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। काशीनाथ सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर संगठन को मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे बताएं, जिससे सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी हो सके। कार्यकर्ताओं ने उपस्थित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अनिल यादव, संजय जयसवाल, रामसेवक, हरेंद्र यादव, पन्नेलाल साहनी, जितेंद्र गौड़, बालचंद रामअशीष विनोद यादव रामकेवल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी