भूमि पर कब्जा जमाने के लिए दो पक्ष आमने-सामने

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि विवादित भूमि पर जब तक कोई काम नहीं होगा जब तक कोई आदेश नहीं आ जाता है। मौके पर दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 01:11 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 01:11 AM (IST)
भूमि पर कब्जा जमाने के लिए दो पक्ष आमने-सामने
भूमि पर कब्जा जमाने के लिए दो पक्ष आमने-सामने

महराजगंज: पनियरा थानांतर्गत माधोनगर में चौरी चौराहे के पास 10 एकड़ विवादित भूमि को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। विवादित भूमि पर रविवार को सुबह दो एकड़ जमीन पर अपना हक जताते हुए पत्थर लगाकर कब्जा करने की कोशिश की गई। दूसरे पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप है की पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग जबरन पत्थर लगा कर कब्जा कर लिए है। शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि विवादित भूमि पर कोई काम नहीं होगा, जब तक कोई आदेश नहीं आ जाता है। मौके पर दो पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। नौतनवा में दुकान से हजारों की चोरी

महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र के नगर पालिका उस्मान नगर वार्ड में बीती रात दुकान में घुसकर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये नकदी पर हाथ साफ किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। दुकान स्वामी विजय कुमार शुक्ल ने थाना में तहरीर देकर बताया कि उनकी हार्वेस्टर की दुकान है। शनिवार रात आठ बजे शटर में ताला लगाकर अपने घर जगरनाथपुर गांव चले गए। रविवार सुबह आठ बजे दुकान खोलने के लिए शटर उठाया, जहां काउंटर में रखे 12 हजार रुपये नकदी गायब मिले। चोर शटर के ऊपर खाली स्थान से दुकान में दाखिल हुए और चोरी को अंजाम दे दिया। चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, चोरों की तलाश की जा रही है। झोपड़ी में लगी आग, दो मवेशी झुलसे

महराजगंज: मुजुरी क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुरवा के मौर्य टोला में शनिवार देर की रात गिरधारी की झोपड़ी में बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से घर झोपड़ी जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने आग बुझाने में लग गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक झोपड़ी में बंधे दो मवेशी झुलस गए। दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

महराजगंज: मुजुरी क्षेत्र के करमहिया चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। कैलाश ने पनियरा पुलिस को तहरीर दी है कि चाय की दुकान पर मुझे और मेरे लड़कों को करमहिया चौराहे कुछ लोगों ने मारपीट कर मेरे जेब से रुपये निकाल लिया। जान से मारने की धमकी दी है जिसमें दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया की दोनों पक्षों से तहरीर मिला है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी