अनियमितता के आरोप में दो प्रधान बर्खास्त

लक्ष्मीपुर विकास खंड के टेढ़ी गांव निवासी राजेंद्र व सीताराम ने 22 फरवरी 2019 ने गांव में हुए विकास कार्यों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 07:30 PM (IST)
अनियमितता के आरोप में दो प्रधान बर्खास्त
अनियमितता के आरोप में दो प्रधान बर्खास्त

महराजगंज: अनियमितता के आरोप में जिला प्रशासन ने दो ग्राम प्रधानों को बर्खास्त कर दिया है। लक्ष्मीपुर विकास खंड के टेढ़ी गांव निवासी राजेंद्र व सीताराम ने 22 फरवरी 2019 ने गांव में हुए विकास कार्यों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। तीन सदस्यीय टीम ने जांच आख्या डीएम को सौंप दी। विकास कार्यों में पाई गई कमियों के लिए प्रधान कुसमावती से स्पष्टीकरण तलब किया गया। रिपोर्ट के आधार पर दोषी मानते हुए प्रधान को पदच्युत कर दिया गया। इसी तरह मिठौरा ब्लाक के मिठौरा गांव निवासी उत्सव कुमार, बलाल अहमद, शैलेष साहनी ने 24 जनवरी 2020 को डीएम के यहां गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत दर्ज कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रधान सरिता से जवाब तलब किया गया। उत्तर संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रधान पद से पदच्युत कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी