एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियों में जुटे त्रियुगी नारायण त्रिपाठी

पूर्व प्रधानाचार्य एवं भाजपा नेता त्रियुगी नारायण त्रिपाठी भी चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:39 PM (IST)
एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियों में जुटे त्रियुगी नारायण त्रिपाठी
एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियों में जुटे त्रियुगी नारायण त्रिपाठी

महराजगंज: गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आसन्न विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पहली बार मजबूती से चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। इसके लिए क्षेत्र के पूर्व प्रधानाचार्य एवं भाजपा नेता त्रियुगी नारायण त्रिपाठी भी चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रदेश नेतृत्व को भेजे गए अपने व्यक्तिगत विवरण में त्रिपाठी ने अपने 40 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव, 30 वर्षो से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में संगठन द्वारा प्रदत्त दायित्वों का निर्वहन करने का जिक्र करते हुए अपनी प्रत्याशिता की पुरजोर सिफारिश की है। त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें पूर्ण आशा व विश्वास है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह अवसर अवश्य प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी