शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर प्रदेश के चार शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के चार पुलिस कर्मियों ने कर्तव्य पालन में आत्म बलिदान देकर पुलिस का मान बढ़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:53 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:53 AM (IST)
शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि
शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

महराजगंज: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन एवं एसएसबी 22वीं वाहिनी के मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।

पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर प्रदेश के चार शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के चार पुलिस कर्मियों ने कर्तव्य पालन में आत्म बलिदान देकर पुलिस का मान बढ़ाया। प्राणों की आहुति देकर कानून-व्यवस्था की हिफाजत करने वाले पुलिस कर्मियों पर हम सभी को गर्व है। समाज व देश हित में सभी पुलिस कर्मियों को आगे भी कार्य करते रहना होगा। पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवानों के अदम्य साहस व कर्तव्य परायणता का वर्णन कर सभी पुलिस कर्मियों को कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित किया। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, सीओ निचलौल डीके उपाध्याय, सीओ नौतनवा कोमल मिश्रा व सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे समेत सभी थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षकों व पुलिस कर्मियों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एसएसबी 22वीं वाहिनी के मुख्यालय पर एसएसबी कमांडेंट मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिसकर्मियों को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान काफी प्रेरणादायी है। 21 अक्टूबर 1959 आजाद भारत के इतिहास का वह दिन है, जब लद्दाख की सीमा पर चीन की सेना ने भारतीय पुलिस के 21 जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया था। जिनमें 10 पुलिसकर्मी देश की हिफाजत के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। साथ ही चीनी सेना ने 11 पुलिस कर्मियों को बंदी बना लिया था। इसी शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दौरान अनिल कुमार काबरा, चिकित्सा कमांडेंट मनीष कुमार मीणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी