शर्तों के साथ आज से शुरू होगी परिवहन सेवा

यात्रा के दौरान सभी को फेस मास्क लगाना होगा। बसों की नियमित धुलाई के साथ ही सैनिटाइज किया जाएगा। लंबी दूरी की बस सेवा के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 10:05 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 10:05 AM (IST)
शर्तों के साथ आज से शुरू होगी परिवहन सेवा
शर्तों के साथ आज से शुरू होगी परिवहन सेवा

महराजगंज: करीब दो महीने बाद परिवहन निगम ने यात्रियों के लिए फिर से बसों को चलाने का फैसला लिया है। महराजगंज डिपो में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। शर्तों के साथ सोमवार से विभिन्न रूट पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। एआरएम महेंद्र पांडेय ने बताया कि यूपी परिवहन की ओर से एक जून सुबह आठ बजे से समस्त अंतरजनपदीय बस सेवाएं फिर से चालू करने का फैसला लिया है। परिवहन आयुक्त राजशेखर की ओर से सभी क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक प्रबंधक को इसकी जानकारी दी गई। सुगम व सुरक्षित यात्रा करने के लिए कुछ शर्तो को रखा गया है। ड्यूटी पर आने से पहले कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिग की जाएगी।

यात्रा के दौरान सभी को फेस मास्क लगाना होगा। बसों की नियमित धुलाई के साथ ही सैनिटाइज किया जाएगा। लंबी दूरी की बस सेवा के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी