खपरैल का मकान गिरा,पिता की मौत,बेटा घायल

पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:45 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:45 PM (IST)
खपरैल का मकान गिरा,पिता की मौत,बेटा घायल
खपरैल का मकान गिरा,पिता की मौत,बेटा घायल

महराजगंज: बारिश के कारण बृजमनगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सभा दुर्गापुर के टोला मल्लाहपुर में खपरैल का मकान गिरने से पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार की शाम खपरैल का मकान गिरने से 40 वर्षीय मदन पुत्र रामपियारे व 18 वर्षीय गोविद पुत्र मदन दब गए। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें बाहर निकाला गया। इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीर होता देख गोविद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी