दिल्ली भेजे गए तीनों चीनी नागरिक

जागरण संवाददाता महराजगंज सोनौली सीमा से नेपाल में घुसने की गुरुवार को कोशिश करते पक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:08 AM (IST)
दिल्ली भेजे गए तीनों चीनी नागरिक
दिल्ली भेजे गए तीनों चीनी नागरिक

जागरण संवाददाता, महराजगंज: सोनौली सीमा से नेपाल में घुसने की गुरुवार को कोशिश करते पकड़े गए तीनों चीनी नागरिकों को शुक्रवार को दिल्ली स्थित चीनी दूतावास भेज दिया गया। वीजा व अन्य कागजात वैध मिलने के बाद पुलिस की निगरानी में उन्हें रात में सोनौली स्थित एक होटल में ठहराया गया था।

तीनों नागरिकों हुआंग वीपिग, हुआंग सेन निवासी हुबई, वू सोंगमिग निवासी हनन को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने पकड़ा था। तीनों दिल्ली से सोनौली पहुंचे थे। भारत- सोनौली सीमा सील होने के कारण वह वही घूम रहे थे। इसी बीच एसएसबी जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। जांच में उनके पास अक्टूबर तक का वीजा पाया गया। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीनों को रोडवेज की बस से दिल्ली स्थित चीनी दूतावास भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी