चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Publish Date:Wed, 05 Aug 2020 07:32 PM (IST) Author: Jagran
महराजगंज: कोठीभार थानाक्षेत्र में पिछले माह हुई चोरियों के मामले में कोठीभार पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उपनिरीक्षक रमाशंकर चौधरी, उपनिरीक्षक दुर्गेश वैश्य अपने हमराहियों के साथ गश्त पर थे। तभी कटहरी चौराहे के पास नहर पुलिया पर तीन लोग संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में थे। तभी पुलिस ने दौड़ाकर उनको पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान युसूफ, अंगद चौधरी और ताहिर निवासी कटहरी के रूप में हुई है। उक्त लोगों पर कटहरी में पिछले दिनों हुई चोरियों का आरोप
है।