भाजपा सरकार में मची है लूट: सपा जिलाध्यक्ष

कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। चोरी छिनैती की घटनाएं बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:57 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 12:57 AM (IST)
भाजपा सरकार में मची है लूट: सपा जिलाध्यक्ष
भाजपा सरकार में मची है लूट: सपा जिलाध्यक्ष

महराजगंज: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि जनपद में लूट मची है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। चोरी, छिनैती की घटनाएं बढ़ रही है। कई हत्याओं का खुलासा नहीं हो रहा है। कोल्हुई थानाध्यक्ष तबादला होने के बाद भी एक माह से जिले में जमे हैं। धान खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है। सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज रही है। महंगाई चरम पर है, डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम जन परेशान है। शरद सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर मजबूत होगी कांग्रेस पार्टी

महराजगंज: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कांग्रेसियों में खुशी की लहर व्याप्त है। यह बातें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि 1996 में शरद कुमार सिंह को यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष का बागडोर सौंपा गया था, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को बुलंदियों पर पहुंचाया था। एक बार पुन: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शरद कुमार सिंह का संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए महराजगंज जिले की कमान सौंपी है। रमेश जायसवाल, रामानंद वर्मा , निजामुद्दीन, असदुद्दीन, प्रमोद सागर, नागेंद्र सिंह, नवीन त्रिपाठी ,विश्वामित्र पांडे, संवेदन उपाध्याय, रितेश सिंह, नीरज नयन सिंह, ईश्वर जायसवाल, त्रिलोकी जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, उमेश प्रसाद, अब्दुल, स्वामीनाथ गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने उपेंद्र

महराजगंज: अखिल भारतीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने वरिष्ठ शिक्षक नेता उपेंद्र पांडेय को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने अपने मनोनयन पत्र में लिखा है कि अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ में सम्यक विचारोपरांत संगठन में उपेंद्र पांडेय की सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ त्रिभुवन नारायण गोपाल, विद्यासागर पटेल, डॉ प्रभुनाथ, वीरेंद्र त्रिपाठी, विजय शंकर तिवारी, रामाशीष पटेल, दिनेश विश्वकर्मा, रविन्द्र शर्मा, विनोद गौतम, सूर्यकांत तिवारी, दुर्गेश पांडेय, राजेश मणि, रवि प्रकाश तिवारी, विपिन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष पूनम मिश्रा, एके तिवारी एवं शिक्षकों ने हर्ष व्याप्त किया है।

chat bot
आपका साथी