इलाज कराने आई महिला अस्पताल से गायब

गर्भवती महिला अचानक गायब हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:45 PM (IST)
इलाज कराने आई महिला अस्पताल से गायब
इलाज कराने आई महिला अस्पताल से गायब

महराजगंज: बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को अपनी ननद व गांव की आशा कार्यकर्ता के साथ इलाज कराने आई गर्भवती महिला अचानक गायब हो गई। बृजमनगंज क्षेत्र एक गांव की 24 वर्षीय महिला पांच माह की गर्भवती है। बुधवार को गांव की आशा कार्यकर्ता और अपनी ननद के साथ सीएचसी बृजमनगंज इलाज कराने पहुंची। ननद और आशा से पानी पीने के बहाने अस्पताल से बाहर गई और गायब हो गई। उसके साथ एक वर्ष की बच्ची भी है। स्वजन के काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला नहीं मिली। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी