बकाया वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

कर्मचारियों का आरोप है कि ठीकेदार कभी भी नगर पालिका परिषद नहीं आते हैं। सभी मुख्य पर्व बीतते हुए अब दीपावली आ गयी है लेकिन अब तक बकाया नहीं मिल सका है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 12:39 AM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 12:39 AM (IST)
बकाया वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन
बकाया वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज: सिसवाबाजार स्थानीय नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने दो महीनों से वेतन बकाया को लेकर नगर पालिका परिसर में प्रदर्शन कर बकाया भुगतान की मांग की। नगर पालिका में कुल 206 आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं, जिनका वेतन फ्रीडम डाटा डेवलपमेंट कंपनी के तहत दिया जाना है। बीते दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है।

कर्मचारियों का आरोप है कि ठीकेदार कभी भी नगर पालिका परिषद नहीं आते हैं। सभी मुख्य पर्व बीतते हुए अब दीपावली आ गयी है, लेकिन अब तक बकाया नहीं मिल सका है। वेतन नहीं मिलने से भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। अधिशासी अधिकारी राम दुलार यादव ने कहा कि ठीकेदार फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों को सूचित कर उस पर कार्रवाई की जाएगी। गोविद, अजय, राजू, पिटू, पूजा, ऊषा, रमावती, शुभावती, रजनी, रानी आदि मौजूद रहे। दो से 15 नवंबर तक हड़ताल का निर्णय

महराजगंज: विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को माना नहीं गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता ने कहा कि समस्त सचिवों व कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षकों की भांति नियमित वेतन का भुगतान किया जाएगा। पैक्स कैडरों सचिवों की सहकारी कर्मचारी संवर्ग में पदोन्नति की जाए। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर साधन सहकारी समितियों के कर्मचारी लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं,लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दो नवंबर से 15 नवंबर तक हड़ताल का निर्णय लिया गया है। इसके अनुपालन में महराजगंज जनपद इकाई की सभी पैक्स सहकारी समितियां, उर्वरक वितरण, वसूली व धान खरीद के कार्य बंद रहेंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष अशोक पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी