खादी वस्त्र नहीं, बल्कि विचार है: बृजभूषण

गांधी आश्रम में मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराएं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:47 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:11 AM (IST)
खादी वस्त्र नहीं, बल्कि विचार है: बृजभूषण
खादी वस्त्र नहीं, बल्कि विचार है: बृजभूषण

महराजगंज: फरेंदा कस्बे में स्थित गांधी आश्रम में बने नवनिर्मित आवासीय भवन का मुख्य अतिथि प्रधान कार्यालय लखनऊ के अध्यक्ष बृजभूषण पांडेय ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खादी वस्त्र नहीं है बल्कि एक विचार है। इससे भारतीयता झलकती है। उन्होंने कहा कि गांधी आश्रम में मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराएं। जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम को क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर विशेश्वर नाथ तिवारी व व्यवस्थापक फरेंदा मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने भी संबोधित किया। संचालन अनूप तिवारी ने किया। इस अवसर पर बच्चा लाल मौर्य, नगीना यादव, जय शंकर यादव, संतराम यादव, विन्ध्याचल पाल, जिन्ना सिद्दीकी, रामवृक्ष, रामप्रीत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी