विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में जिला जज बोले, सर्वोपरि है देश का संविधान

जिला जज अमर शहीदों के बलिदान ने हमें आजादी दिलाई है। देश का कोई भी कानून संविधान के ऊपर नहीं है। देश का संविधान सर्वोपरि है। संविधान में ही ऐसी व्यवस्था दी गई है कि कौन कैसे चलेगा। व्यक्तियों के मौलिक अधिकार भी दिए गए हैं जो हमें हमारा अधिकार दिलाता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:03 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:03 AM (IST)
विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में जिला जज बोले, सर्वोपरि है देश का संविधान
विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में जिला जज बोले, सर्वोपरि है देश का संविधान

महराजगंज: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला जज जयप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर गबडुआ में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान ने हमें आजादी दिलाई है। देश का कोई भी कानून संविधान के ऊपर नहीं है। देश का संविधान सर्वोपरि है। संविधान में ही ऐसी व्यवस्था दी गई है कि कौन कैसे चलेगा। व्यक्तियों के मौलिक अधिकार भी दिए गए हैं जो हमें हमारा अधिकार दिलाता है। यदि कोई व्यक्ति गिरफ्तार होता है, तो गिरफ्तार व्यक्ति को कानूनी अधिकार के संबंध में जानकारी नहीं होती है। हम ऐसे व्यक्ति को उन्हें अधिवक्ता के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराते हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जन-जन तक विधिक जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा उन्होंने मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में प्रतिकर प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में भी कानूनी जानकारी दी गई।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा एफआइआर एवं गिरफ्तारी के संबंध में विधिक प्रक्रिया बतायी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयाग दत्त शुक्ला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से संबंध विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। तहसीलदार सदर राजेश श्रीवास्तव द्वारा निश्शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने के बारे में बताया गया। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी देवेंद्र पांडेय ने गांव के शहीदों के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मो. माहताब खान ने किया।

chat bot
आपका साथी