सड़क पर दिखा विकास, जलजमाव व जंगली जानवरों की समस्या से नहीं मिली निजात

बांकी रेंज पनियरा जंगल के किनारे बसे बभनौली रजौड़ा नेवास पोखर गोनहा मिठौरा व नटवा आदि गांव का भी है। जंगली जानवर यहां की फसलों को हर साल तबाह कर देते हैं। खड़ी फसल के बर्बाद होने का दुख यहां के भूमि पुत्रों ने सबसे बताया। चुनाव में यह समस्या मुद्दा भी बनती है लेकिन इसके स्थाई समाधान के लिए कोई पहल नहीं हो सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 01:27 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 01:27 AM (IST)
सड़क पर दिखा विकास, जलजमाव व जंगली जानवरों की समस्या से नहीं मिली निजात
सड़क पर दिखा विकास, जलजमाव व जंगली जानवरों की समस्या से नहीं मिली निजात

महराजगंज: पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने चार साल के कार्यकाल में पूरा फोकस सड़क, चिकित्सा, पुल-पुलिया के निर्माण व क्षेत्र के मंदिरों के संदुरीकरण पर किया है। विधायक निधि सहित अन्य योजनाओं से मिले धन का उपयोग भी इन्हीं मद में हुआ है। गंभीर रोगों से ग्रसित क्षेत्र के 200 मरीजों को इलाज के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की मदद भी विधायक निधि से मुहैया कराई गई। चुनाव के समय जनता से जो वादा विधायक ने किया था, उन्हें पूरा करने का प्रयास भी किया, लेकिन क्षेत्र की कुछ समस्याएं ऐसी भी हैं, जिनका अब तक समाधान नहीं हो सका है। बाढ़ व जलजमाव की समस्या रोहिन नदी के किनारे बसे 10 गांवों के लिए नासूर बन चुकी है। क्षेत्र के नरकटहा, डोमरा, अहिरौली, हरखपुरा सहित नदी तटीय अन्य गांव की हजारों एकड़ फसल जलजमाव से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। यहां के ग्रामीणों की नरकटहा गांव में जर्दी डोमरा बांध पर रेगुलेटर बनाने की मांग अब तक पूरी नहीं हो सकी है। हर साल जलजमाव की तबाही से बर्बाद हो रहे किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है।

कमोवेश यही हाल बांकी रेंज पनियरा जंगल के किनारे बसे बभनौली, रजौड़ा, नेवास पोखर, गोनहा, मिठौरा व नटवा आदि गांव का भी है। जंगली जानवर यहां की फसलों को हर साल तबाह कर देते हैं। खड़ी फसल के बर्बाद होने का दुख यहां के भूमि पुत्रों ने सबसे बताया। चुनाव में यह समस्या मुद्दा भी बनती है, लेकिन इसके स्थाई समाधान के लिए कोई पहल नहीं हो सकी है। पनियरा मुख्यालय मार्ग, नरकटहा, देवीपुर मार्ग, खुटहा-पनियरा मार्ग जैसे लिंक मार्गों के जर्जर होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है। बारिश के समय लोग इन मार्गों पर चलने से भी कतरा रहे हैं।

बीते चार सालों में हुए शुरू हुए भटहट-पनियरा मार्ग चौड़ीकरण का कार्य, घुघली के बाला छत्र घाट मंदिर का सुंदरीकरण, परतावल व पनियरा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने, मुजुरी से पट्टी चौराहा होते हुए रतनपुरवा तक सड़क निर्माण, हरपुर महंथ व करौता मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य, जनता को राहत दे रहे हैं। परतावल अस्पताल में 67 लाख की लागत से आक्सीजन प्लांट का संचालन भी स्थानीय जनता के लिए महत्वपूर्ण पहल है। कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन के लिए जूझ रहे लोगों को अब इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ''पनियरा विधानसभा क्षेत्र की जनता से किया गया हर वादा पूरा किया हूं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा हूं। भेदभाव की भावना से हटकर सर्वजन का विकास व मदद किया हूं। विधायक निधि से ज्यादा बजट शासन से हासिल किया। विकास सुगम यातायात से परवान चढ़ता है। इसी लिए सड़कों पर विशेष ध्यान दिया। शासन से 317 किमी सड़क बनवाने के लिए 149 करोड़ व 256 किलोमीटर सड़क बनवाने में 19 करोड़ 63 लाख रुपये लाकर कार्य कराया गया। पनियरा व परतावल को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया। परतावल सीएचसी में विधायक निधि से आक्सीजन प्लांट का संचालन भी शुरू हो गया है। क्षेत्र के कई मंदिरों का सुंदरीकरण जीर्णोद्धार भी कराया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 759 व्यक्तियों को आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5024 लोगों को आवास दिलाया। आवास योजना से बड़ी संख्या में पनियरा क्षेत्र के लोग लाभांवित हुए हैं।

-ज्ञानेंद्र सिंह, पनियरा विधायक ''वर्ष 2016 से बहन मायावती के निर्देश पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा हूं। यहां के गरीबों, मजदूरों, किसानों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों की हर संभव मदद कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करता हूं। क्षेत्र के वनटांगिया गांव के लोगों के विकास के लिए भी पहल किया हूं। उन्हें भूमि का पट्टा भी दिलाया गया। कोरोना संक्रमण काल में खुद संक्रमित होते हुए भी क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद किया। लोगों की समस्याओं का समाधान कराया। क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा हूं।

निकटतम प्रतिद्वंदी, गणेश शंकर पांडेय, बसपा ''विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास हुआ है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर व बेहतर सड़कें क्षेत्र के विकास की कहानी कह रहीं हैं। विधायक ने प्रधानमंत्री राहत कोष में भी एक करोड़ रुपये की मदद की। वह हम लोगों के सुख-दुख में अभिभावक की तरह खड़ा रहते हैं।

आशीष गुप्ता, विशुनपुर खुर्द ''पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह अपने सरल व्यक्तित्व के चलते जनता के बीच लोकप्रिय हैं। उनके द्वारा क्षेत्र का विकास कार्य भी कराया गया है। बेहतर सड़कें व परतावल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का संचालन महत्वपूर्ण कदम है। मरीजों के इलाज के लिए भी उनके द्वारा की गई मदद सराहनीय है।

केदार अली, परतावल ''विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने वादा किया था कि वह पनियरा को तहसील घोषित कराएंगे। उनका कार्यकाल अब बीतने वाला है, लेकिन अब तक उनके द्वारा किया गया यह वादा पूरा नहीं हो सका है। अब भी समय है, अपने बचे हुए कार्यकाल में वह पनियरा को तहसील घोषित करा कर अपने वादे को पूरा करें।

सुरेश चंद जायसवाल, पनियरा ''विधायक ने जंगल के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि वह तार-बाड़ लगवा कर जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा करेंगे। लेकिन विधायक का यह वादा पूरा नहीं हो सका है। किसान अपने फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। समस्या का समाधान कैसे होगा यह चिता बनी हुई है।

रामदरश यादव, बभनौली

chat bot
आपका साथी