कोल्हुई को ब्लाक बनाने से होगा विकास

महराजगंज भारत-नेपाल की सीमा के समीप स्थित कोल्हुई कस्बे को विकास की मुख्य धारा से न सिर्फ ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 12:22 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:14 PM (IST)
कोल्हुई को ब्लाक बनाने से होगा विकास
कोल्हुई को ब्लाक बनाने से होगा विकास

महराजगंज: भारत-नेपाल की सीमा के समीप स्थित कोल्हुई कस्बे को विकास की मुख्य धारा से न सिर्फ जोड़ने की मांग की जा रही है, बल्कि इसे ब्लाक मुख्यालय भी बनाने की मांग लंबे समय से जारी है। ब्लाक बनने से क्षेत्र को विकास को रफ्तार मिलेगी। बृजमनगंज ब्लाक पहुंचने के लिए लोगों को लंबी यात्रा से निजात भी मिल सकेगी। क्षेत्रीय लोगों ने इसके लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है।

--

फोटो - 5 एमआरजे - 13 कोल्हुई क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के लोग बीस किलोमीटर दूर अपना काम कराने के लिए बृजमनगंज ब्लाक कार्यालय में जाना पड़ता हैं। जहां वह आवास, शौचालय, परिवार रजिस्टर की नकल, सहित अन्य जरूरी काम होते है। कोल्हुई में ब्लाक बनने से लोगों को लंबी दूरी की सफर करने से निजात मिल जाएगी।

--- फोटो - 5 एमआरजे - 14 कोल्हुई बाजार के ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति का कहना है कि जहां सरकार हर सुविधा नजदीक ही मुहैया करा रही है, वहीं ब्लाक के लिए आज 20 से 30 किमी दूरी तय करना मजबूरी है। इस कस्बे में नगर की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो विकास खंड बनने की औपचारिकता पूरी करती है।

------

फोटो - 5 एमआरजे - 15 विकास उपाध्याय ने कहा कि लक्ष्मीपुर और बृजमनगंज विकास खंड के कुछ गांवों को अलग कर दिया जाए, तो कोल्हुई विकास खंड तैयार हो जाएगा। जिससे सभी लोगों को अनावश्यक यात्रा और परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। कोल्हुई कस्बे का सर्वांगीण विकास भी हो सकता है।

----

फोटो - 5 एमआरजे - 16

बृजमनगंज विकास खंड के गांव डकही के प्रधान अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा हमारे यहां से तीस किमी दूरी तय करने पर ब्लाक पहुंचा जाता है और वहां काम होने की कोई गारंटी नहीं होती है। जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। इस कारण बृजमनगंज और लक्ष्मीपुर ऐसे बड़े विकास खंड से कुछ गांवों को अलग कर कोल्हुई को नया विकास खंड बनाया जाए।

chat bot
आपका साथी