भारत-नेपाल सीमा खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

नेपाल के प्रधानमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:22 PM (IST)
भारत-नेपाल सीमा खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन
भारत-नेपाल सीमा खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

महराजगंज: सोनौली कस्बा के व्यापारियों, यहां कार्य करने वाले कस्टम क्लियरिग एजेंटों व ट्रांसपोर्टरों ने भारत- नेपाल सीमा खोलने की मांग को लेकर शनिवार को सोनौली सीमा पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। नेपाल ने 16 दिसंबर तक के लिए सीमा बंद कर रखा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नेपाल सरकार से वार्ता करने की मांग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजा। प्रदर्शन करने वालों सुरेश मणि त्रिपाठी, संजय अग्रवाल, मारकण्डेय लाल यादव, वकील अहमद, पुनीत अग्रहरि, अखिलेश दुबे, सुभाष जायसवाल, संजीव जायसवाल, सुनील यादव, विनोद शर्मा आदि ने गृहमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि आठ महीने से कोविड-19 के मद्देनजर सोनौली सीमा पर नागरिक आवागमन को लेकर रोक लगी हुई है। नेपाल सरकार इसे लगातार बढ़ाती जा रही है। इससे सोनौली कस्बे का व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रतिबंध में अब ढील मिलनी चाहिए। किसानों के परिश्रम को पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रख रही सरकार

महराजगंज: केंद्रीय कृषि सुधार कानून के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन अपर एसडीएम अविनाश कुमार को सौंप कर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने किसानों के लिए जारी किए गए तीनों अध्यादेश को सरकार का काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि सब कुछ इंतजार कर सकता है, लेकिन खेती नहीं। ऐसे में सरकार ने देश के किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ साजिश की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तीन काले कानूनों के माध्यम से देश की हरित क्रांति को हराने की साजिश कर रही है। तीनों अध्यादेश संघीय ढांचे पर सीधे-सीधे हमला है। महामारी की आड़ में सरकार ने किसानों की आपदा को मुट्ठी भर पूंजीपतियों के अवसर में बदलने की साजिश की है। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विध्याचल निषाद, आजाद आलम, अभिमन्यु सिंह, भैरवनाथ , सूर्य प्रकाश मद्धेशिया, सुभाष पटेल, नरेंद्र यादव, अशोक मद्धेशिया, आफताब आलम, आनंद कनौजिया, रामसूरत पटेल, नरेंद्र उपाध्याय, अभय मणि त्रिपाठी, आद्या प्रसाद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। आलोक प्रसाद के रिहा होने पर कांग्रेसियों ने जताई खुशी

महराजगंज: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवनीश पाल की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद को जेल से रिहा होने की खबर पाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के तहत उन्हें फर्जी मुकदमा में फंसाकर जेल भेज दिया था। उन्होंने कहा कि आलोक प्रसाद सदैव दलितों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। इस अवसर पर इनायत खां, जग्गू प्रसाद, आद्या प्रसाद खरवार, दिलीप गहलौत, वसी अहमद खान, दीप कुमार शाही, देवेंद्र उपाध्याय, सुभाष पटेल, अभिमन्यु सिंह, अशोक मद्धेशिया, आनंद कनौजिया, आफताब आलम आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी