जनता को बताएं भाजपा सरकार की उपलब्धियां: डा. समीर

डा. समीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की गति बहुत तेजी से बढ़ी है। ऐसे समय में मीडिया प्रबंधन से जुड़े साथियों का यह दायित्व बनता है कि हर समय अपडेट और सतर्क रहकर कार्य करें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 01:48 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 01:48 AM (IST)
जनता को बताएं भाजपा सरकार की उपलब्धियां: डा. समीर
जनता को बताएं भाजपा सरकार की उपलब्धियां: डा. समीर

महराजगंज: चुनाव में मीडिया प्रभारियों की सबसे अलग और महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया प्रभारी पर्दे के पीछे रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने तत्काल की खबरों से अपडेट रहने के टिप्स भी दिए।

बैठक की शुरुआत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व वंदेमातरम की गीत के साथ हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की गति बहुत तेजी से बढ़ी है। ऐसे समय में मीडिया प्रबंधन से जुड़े साथियों का यह दायित्व बनता है कि हर समय अपडेट और सतर्क रहकर कार्य करें। सपा, बसपा और कांग्रेस हमेशा से भ्रम और नकारात्मक सूचना देकर जनता को गुमराह करती आई है। हमें हर दम सहज और सतर्क रहकर आम जनता को सच्चाई से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने देश में प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य किए है। सरकार की उपलब्धियों को तथ्यों और आंकड़ों की जानकारी एकत्रित कर जनता के बीच पहुंचाने का काम करें। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने में आपकी अहम भूमिका होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि मीडिया प्रभारी होना एक अहम दायित्व है। इसलिए उस व्यक्ति को पार्टी का इतिहास, उसके संविधान, साहित्य का ज्ञान होना जरूरी है। अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ल ने किया। अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कन्नौजिया, उमेश मद्धेशिया, कौशल श्रीवस्तव, सुनील पाठक, छोटे लाल पांडेय, विनीत पांडेय, ऋतिक कश्यप, घनश्याम कुशवाहा, सूरज गुप्ता, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं

महराजगंज: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा सभी मंडलों में नियुक्त किए गए मीडिया प्रभारी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक ले जाएं। जब तक योजनाओं की जानकारी आम जन तक नहीं पहुंचेगी, तब तक उसका लाभ सभी को मिल पाना संभव नहीं है। ऐसे में मीडिया प्रभारियों की भूमिका बढ़ जाती है। डा. सिंह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी सात अक्टूबर को मुख्यमंत्री व अब देश के प्रधानमंत्री का पद भार संभालते हुए 20 साल होने जा रहा है। इस अवसर पर सात से 25 अक्टूबर तक विशेष संपर्क अभियान चलाने का निर्णय पार्टी ने लिया है। इस महत्वपूर्ण अभियान में सभी नेता व कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनता को मिल रहा है। किसान सम्मान निधि सहित बहुत सी योजनाएं किसानों के हित में चलाई जा रहीं हैं। सरकार की पारदर्शी व्यवस्था के चलते यह सुनिश्चित हुआ है कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचे। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता जीजान से जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी