झोपड़ी में लटका मिला किशोरी का शव, एक हिरासत में

चौक थानाक्षेत्र के जोगा टोला निवासी संतराज यादव बस्ती जिला में मजदूरी का कार्य करता है। जबकि पत्नी कौसी और तीन बेटियां ग्रामसभा परासखाड के जोगा टोले में रहती हैं। गुरुवार को मां बेटी सभी खाना खाकर रात में सो गए। शुक्रवार को सुबह उठने पर बड़ी बेटी उजाला नहीं नजर आई तो उसकी खोज शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM (IST)
झोपड़ी में लटका मिला किशोरी का शव, एक हिरासत में
झोपड़ी में लटका मिला किशोरी का शव, एक हिरासत में

महराजगंज: चौक थानाक्षेत्र के ग्रामसभा परासखाड के जोगा टोले में शुक्रवार की सुबह एक झोपड़ी के धरन से दुपट्टे के फंद के सहारे किशोरी का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर आवश्यक कार्रवाई की। मृत किशोरी की मां ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान निचलौल क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने देर शाम घटना का जायजा लिया।

चौक थानाक्षेत्र के जोगा टोला निवासी संतराज यादव बस्ती जिला में मजदूरी का कार्य करता है। जबकि पत्नी कौसी और तीन बेटियां ग्रामसभा परासखाड के जोगा टोले में रहती हैं। गुरुवार को मां, बेटी सभी खाना खाकर रात में सो गए। शुक्रवार को सुबह उठने पर बड़ी बेटी उजाला नहीं नजर आई, तो उसकी खोज शुरू हुई। इसके बाद पड़ोस के ही एक व्यक्ति की झोपड़ी में दुपट्टा के सहारे उसका लटका शव बरामद हुआ। बताया जाता है कि मृतका उजाला की शादी कोतवाली क्षेत्र के किसी गांव में तय हुई थी, जिससे वह काफी गुमशुम रह रही थी। थानाध्यक्ष चौक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृत किशोरी की मां कौसी ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लापता वृद्ध का शव जंगल से बरामद

महराजगंज: पनियरा के जंगल नटवा में शुक्रवार की सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने कंकाल में तब्दील शव को देखा। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया और स्थानीय ग्रामीणों से पहचान कराई। लोगों ने घड़ी, कपड़ा, साइकिल देखकर उसकी पहचान चंद्रिका प्रसाद, ग्राम भैरवा जनपद गोरखपुर के रूप में की। स्वजन ने बताया कि 13 जुलाई को चंद्रिका समधी के घर पनियरा थाना क्षेत्र माधोनगर से साइकिल पर कटहल और मक्का लेकर घर के लिए चले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। स्वजन ने तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला तो पनियरा पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। बरामद वृद्ध का शव कंकाल में तब्दील हो गया था। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वृद्ध का शव मिला है। मौत के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है। इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत

महराजगंज: सिदुरिया थाने पर सीसीटीएनएस आपरेटर के पद पर तैनात रहे कांस्टेबल संदीप कुमार मल्ल का लखनऊ में इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। संदीप कुमार मल्ल लंबे समय से लीवर की समस्या से पीड़ित थे। देवरिया थाना कोतवाली के बरियारपुर टोला भड़सर गांव निवासी संदीप कुमार मल्ल ने 2017 में बतौर कंप्यूटर आपरेटर पुलिस विभाग नौकरी शुरू की थी। यहां पर उनको सिदुरिया थाने पर तैनाती मिली थी। सिदुरिया थानेदार अजित कुमार ने बताया कि अंतिम बार संदीप दवा कराने 20 दिनों की छुट्टी लेकर घर गए थे। पांच जुलाई को छुट्टी समाप्त होने पर वापस नहीं आए तो उनके तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

chat bot
आपका साथी