मांगों को लेकर 22 व 23 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर रहेंगे शिक्षक

मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:56 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:56 PM (IST)
मांगों को लेकर 22 व 23 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर रहेंगे शिक्षक
मांगों को लेकर 22 व 23 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर रहेंगे शिक्षक

महराजगंज: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र की अध्यक्षता में शिक्षक भवन पर हुई बैठक में 22 व 23 अक्टूबर को मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।

जिला अध्यक्ष बलराम निगम ने बताया कि पिछले सात अक्टूबर को धरने के दौरान बीएसए को पदोन्नति सहित अन्य समस्या के समाधान के लिए 21 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिला मंत्री अम्बरीष शुक्ल ने कहा कि अब जनपद के शिक्षक निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। जिला कोषाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा ने कहा कि हमारे अधिकारों की उपेक्षा अब सहन नहीं की जाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र यादव ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

नीरज राय, शशिकेश तिवारी, चन्दन द्विवेदी, राजेश धारिया, अख्तर हुसैन, विमलेश राय ,रवि मिश्र, दिनेश कन्नौजिया, मुकेश सिंह, सच्चिदानंद, मुकेश कुमार, राजेंद्र वर्मा, सुमित पटेल, हेसामुद्दीन आदि उपस्थित रहे। शंकराचार्य के आगमन को लेकर तेज हुआ संपर्क अभियान

महराजगंज: पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति के लोगों ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई। आयोजन समिति के लोगों ने पूर्व विधायक विनोद मणि सहित नगर के अन्य लोगों के यहां जाकर संपर्क किया। राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए जगतगुरु शंकराचार्य देश भर में भ्रमण कर रहे हैं। अशोक यादव, दिलीप तिवारी, गौरी शंकर मालवीय, देवेंद्र पांडेय, राकेश मणि त्रिपाठी, प्रवीण मणि त्रिपाठी, हरिकृष्ण मणि त्रिपाठी, आनंद कुमार मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी