घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस ने शिवप्रताप के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। लड़की के साथ गांववालों का बयान दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:18 PM (IST)
घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास
घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

महराजगंज: घुघली थानाक्षेत्र के एक गांव में आरोपित युवक ने घर में घुसकर युवती ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की घर पर अकेली थी। उसके विरोध करने पर आरोपित फरार हो गया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित लड़की का आरोप है कि शनिवार की दोपहर वह घर में अकेली थी। परिवार के लोग काम में व्यस्त थे।

मौका पाकर गांव का रहने वाला शिवप्रताप घर में घुस गया और अकेला पाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर आरोपित धमकी देकर फरार हो गया। घर पर जब परिजन पहुंचे तो लड़की ने आपबीती सुनाई। देर शाम पीड़ित लड़की ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने शिवप्रताप के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। लड़की के साथ गांववालों का बयान दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

chat bot
आपका साथी