पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर धरना

हम सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 12:00 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 12:00 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर धरना
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर धरना

महराजगंज: घुघली विकास खंड परिसर में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने घुघली उत्तरी के अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवम प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त ने कहा कि यह न्याय और लोकतंत्र की हत्या है और हम सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं। सभा को वरिष्ठ भाजपा नेता अरुणेश शुक्ला उर्फ चिटू शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और उत्पीड़न बंद होना चाहिए। तत्काल कार्यवाही की हम मांग करते हैं। खंडेसर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान चतुर्भुजा सिंह, घुघली मंडल के पूर्व अध्यक्ष जगदीश मल्ल, हेमंत गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, धनंजय गुप्ता, सुरेश साहनी, कन्हैया जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। भाजपाइयों ने ममता सरकार के खिलाफ दिया धरना

महराजगंज: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हो रहे हिसा के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों पर ही धरना देकर विरोध जताया। भजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने घर पर धरना देते हुए बताया कि बंगाल में भाज पा कार्यकर्ताओं की हत्या व लूटपाट की जा रही है। जिसके विरोध में शांतिपूर्ण विरोध किया जा रहा है। कोठीभार संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सिसवा बाजार कस्बे में भाजपा नेता धर्मनाथ खरवार ने अपने घर पर धरना दिया।

chat bot
आपका साथी