सीमा पर सख्ती, बेवजह आने-जाने वालों पर होगी कार्रवाई

बीओपी खनुआ सशस्त्र सीमा बल के जवान व एपीएफ नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने पीलर संख्या 522 से 524 तक गश्त कर आवागमन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया। सहायक कमांडेंट कृष्ण कुमार ने बताया कि पगडंडियों के रास्ते तस्करी की सूचनाएं मिल रहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:35 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:35 AM (IST)
सीमा पर सख्ती, बेवजह आने-जाने वालों पर होगी कार्रवाई
सीमा पर सख्ती, बेवजह आने-जाने वालों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज: सीमा सील होने के बाद भी पगडंडियों के रास्ते हो रहे आवागमन को रोकने के लिए भारत व नेपाल के सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल व नेपाली एपीएफ के जवानों की संयुक्त टीम ने रविवार को खनुआ से सुंडी गांव तक गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बीओपी खनुआ सशस्त्र सीमा बल के जवान व एपीएफ नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने पीलर संख्या 522 से 524 तक गश्त कर आवागमन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया। सहायक कमांडेंट कृष्ण कुमार ने बताया कि पगडंडियों के रास्ते तस्करी की सूचनाएं मिल रहीं हैं। बेखौफ होकर लोग खुली सीमा का लाभ उठा कर आवाजाही कर रहे हैं। गश्त के दौरान कई लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उनके देश लौटा दिया गया। कुछ लोगों को फटकार भी लगाई गई। आगे से पगडंडी रास्ते अवैध रूप से सीमा पार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोरोना वायरस को लेकर सीमावर्ती गांवों के लोगों को भी जागरूक किया गया। तस्करी को लेकर जवानों ने निगरानी तेज करने का निर्णय लिया। एसआइ जनार्दन यादव, बासुदेव शाह, हवलदार चित्र बहादुर बीके, सिपाही रेशम नेपाली, बीर नेपाली हवलदार मोहम्मद अरशद आदि उपस्थित रहे।

दो जिलाबदर आरोपित गिरफ्तार

महराजगंज: घुघली पुलिस ने रविवार को दो जिलाबदर आरोपितों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को पूर्व में न्यायालय ने कोतवाली सिद्धार्थनगर के लिए जिलाबदर किया हुआ है। लेकिन आदेश की अवहेलना करते हुए दोनों आरोपित लंबे समय से घर पर ही रह रहे थे। घुघली के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जानकारी मिला कि शितलापुर निवासी सक्रिय हिस्ट्रीसीटर निहालउद्दीन व सफीउद्दीन जिलाबदर होने के बाद भी जिले में रह रहे हैं। ऐसे में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के उपर घुघली थाने में ही एससी-एसटी, बलवा व मारपीट समेत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीन वांछित गिरफ्तार

महराजगंज: सिदुरिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग गांव में दो माह पूर्व हुए जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी-एसटी के मामले में मुकदमा दर्ज था। सिदुरिया थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में पकड़ियार बुजुर्ग निवासी कृष्णमणि पटेल, मनमीत और कुलदीप पटेल का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी