दायित्वों के प्रति सजग है एसएसबी: मनोज

धूमधाम से मनाया गया 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का स्थापना दिवस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:45 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 12:54 AM (IST)
दायित्वों के प्रति सजग है एसएसबी: मनोज
दायित्वों के प्रति सजग है एसएसबी: मनोज

महराजगंज: 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज का 18वां स्थापना दिवस वाहिनी परिसर में केक काटकर व सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां विभिन्न स्टाल लगाएं गए, वहीं खेलकूद का आयोजन भी किया गया। एसएसबी कमांडेट मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एसएसबी दायित्वों को लेकर सजग है। वह देश की सीमा की सुरक्षा पूर्ण निष्ठा के साथ कर रही है। साथ ही बल ने आंतरिक सुरक्षा में भी सराहनीय कार्य कर मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज वाहिनी के जन्म को 18 वर्ष पूरा हो गया है। कठिन परिश्रम के कारण वर्ष 2019-20 के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रचालन वाहिनी घोषित किया गया। यदि हम इसी तरह मिलकर निष्ठा पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे, तो हमारी वाहिनी नित नई ऊंचाईयों को छूती रहेंगी। इस अवसर पर जलेबी रेस, म्युजिकल चेयर रेस, रस्सा-कसी, नृत्य व लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जवानों ने भांगड़ा नृत्य, मणिपुरी नृत्य, बिहू नृत्य प्रस्तुत कर जहां वाहवाही बंटोरी, वहीं सुप्रसिद्ध गायक अमित अंजन ने भी गीतों के माध्यम से लोगों को खूब झुमाया। इस अवसर पर वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी संजय पांडेय, उप कमांडेट मनोज सनवाल, मनीष कुमार मीणा, अंजनी कुमार तिवारी, सहायक कमांडेट (संचार) मुनेष कुमार आदि उपस्थित रहे। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

महराजगंज: महिला थानाध्यक्ष कंचन राय ने मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर के चिउरहा व पिपरदेउरा कांशीराम आवास सहित नेहरू नगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत रैली निकाल कर महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला थानाध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की शुरुआत घर से होनी चाहिए। बेटा-बेटी में कोई भेद नहीं, कोख में बेटियों की हत्या और बाल-विवाह की सार्वजनिक रूप से निदा होनी चहिए। महिलाओं व युवतियों को अपने खिलाफ होने वाली हिसा या अपराध की शिकायत जरूर करनी चाहिए। इसके लिए 112, 1090, 1076, 1098 हेल्पलाइन नंबर सरकार ने जारी किए हैं। महिला थानाध्यक्ष कंचन राय ने महिला हेल्प डेस्क पर घायल एवं चोट लगे महिलाओं के आने पर उन्हे तत्काल चिकित्सीय उपचार के लिए थाने पर जल्द बनने वाले इंजरी रूम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या, कांस्टेबल नीलम सिंह, रीना रावत, सरेखा आदि महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी