विशेष सचिव ने समेकित विद्यालय का निरीक्षण कर दिए निर्देश

सदस्यों से उनके काम के बारे में जानकारी भी हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:44 PM (IST)
विशेष सचिव ने समेकित विद्यालय का निरीक्षण कर दिए निर्देश
विशेष सचिव ने समेकित विद्यालय का निरीक्षण कर दिए निर्देश

महराजगंज: विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास हरिकेश चौरसिया ने सोमवार को विकास खंड मिठौरा के चौक, केवला पुरवा व कमरिया गांवों का निरीक्षण किया। वहां पर आयोजित निगरानी समितियों की बैठक में भाग लेकर समितियों को जागरूक किया। सदस्यों से उनके काम के बारे में जानकारी भी हासिल की। वह सीधे समेकित विद्यालय में स्थापित फैसलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। समेकित विद्यालय में निरीक्षण के दौरान 174 लोग अवासित पाए गए और व्यवस्थाएं भी दुरुस्त मिली। इस पर विशेष सचिव ने संतोष जाहिर किया। 11 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

महराजगंज: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि 11 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वादों, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद व अन्य वाद तथा सभी बैंकों के एवं अन्य प्रकार के प्री लिटिगेशन वादों के अधिकाधिक निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समस्त पीठासीन अधिकारियों ने अपने-अपने न्यायालय पर ही किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी