शोषित वर्ग के लिए काम कर रही है सपा: प्रदीप तिवारी

जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों व नौजवानों ने एक साथ फैसला ले लिया है कि भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। पनियरा संवाददाता के अनुसार विकास खंड के खैचा में चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार में आज नौजवान अपने भविष्य को लेकर चितित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:56 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:56 AM (IST)
शोषित वर्ग के लिए काम कर रही है सपा: प्रदीप तिवारी
शोषित वर्ग के लिए काम कर रही है सपा: प्रदीप तिवारी

महराजगंज: समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का शुक्रवार को चलो बूथ के पास चौपाल लगाएं प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया।

इस दौरान जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा समाजवादी पार्टी नौजवान, बेरोजगार, महिला, वंचित शोषित वर्ग के लिए एक विजन बनाकर काम कर रही है। आज देश प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी एक चुनौती से कम नहीं है।

जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों व नौजवानों ने एक साथ फैसला ले लिया है कि भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। पनियरा संवाददाता के अनुसार विकास खंड के खैचा में चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार में आज नौजवान अपने भविष्य को लेकर चितित हैं। इस दौरान बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उत्साहित किया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, डा. राजेश यादव, ग्राम प्रधान रामबचन यादव, अनिल वर्मा, रामपत यादव, हुसेनदर, कुनाल यादव, कालीचरण, विवेक यादव, रवि यादव आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में वह सदर विधानसभा के ग्राम सभा खजुरिया व फरेंदा विधानसभा के सीधावे ग्राम सभा में भी चौपाल कर जनता से रूबरू हुए। पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, भाई राम लाल यादव, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, क्यामुद्दीन, विनद्रेश कन्नौजिया, निर्मेश मंगल, राजेश यादव, विजय जायसवाल, जितेंद्र यादव, शैलेश श्रीवास्तव, विजय यादव, सतपाल यादव, समीम खान, आशुतोष शुक्ला, सूरज यादव, राजेश निषाद, प्रदुमन शर्मा, अमित चौबे, गंगा यादव, राजाराम भारती, ओम प्रकाश यादव, राममिलन गौंड, लैलतुल निशा, गीता रत्ना पासवान, हीरालाल जख्मी, अभिषेक राय, मोहम्मद इजहार, जाबिर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी