समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण

उन्होंने लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। कप्तान ने सर्वप्रथम कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण किए। उसके बाद शस्त्रागार में रखें शस्त्रों का भी अवलोकन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:14 PM (IST)
समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण
समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार की देर रात अचानक पुरंदरपुर थाने पर पहुंचकर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई समेत अन्य बिदुओं पर गहनता से जांच की।

उन्होंने लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। कप्तान ने सर्वप्रथम कार्यालय में अभिलेखों का निरीक्षण किए। उसके बाद शस्त्रागार में रखें शस्त्रों का भी अवलोकन किया। तत्पश्चात परिसर में बने गोलंबर में बैठकर बारी-बारी से पुलिसकर्मियों से रूबरू हुए। कोविड-19 को देखते हुए बैरक भोजनालय व अन्य परिसर को बड़ी बारीकी से देखते हुए साफ-सफाई का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर शाह मोहम्मद को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी गरीब व पीड़ित न्याय से वंचित न रह जाए। अगर किसी की भी शिकायत मुझ तक पहुंचती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी