आस्था के साथ निकली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा

राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:41 PM (IST)
आस्था के साथ निकली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा
आस्था के साथ निकली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा

महराजगंज: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में जन-जन का सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से नगर के दुर्गा मंदिर से विश्व हिदू परिषद,भाजपा व अन्य राष्ट्रवादी पार्टियों के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े के साथ सजी सुनहरी झांकियों के साथ ढोल नगाड़े की आवाज से पूरा शहर गूंज उठा। दुर्गा मंदिर से निकली शोभायात्रा की अगुवाई जिला प्रचारक शास्वत, जिला संचालक रामशंकर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर जिला संचालक रमाशंकर गुप्त ने कहा कि सर्व समाज के सहयोग से करोड़ों भारतवासियों के आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर निर्माण में घर-घर से सहयोग पहुंचे, इसके लिए सभी लोग मनोयोग से जुटे हुए हैं। लोगों की भी प्रबल इच्छा है कि भगवान की जन्मभूमि पर मंदिर शीघ्र बने। उन्होंने कहा कि इस जन-संपर्क अभियान में लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे तथा समाज स्वेच्छा से सहयोग करेगा। इस अवसर पर नगर प्रचारक अवनीश, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश पटेल, ब्रजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, रमेश मिश्र, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, विवेक गुप्ता, प्रचार प्रमुख अनिल राय, देवराज मिश्र, लाल जी गुप्ता, रमेश मोदनवाल, प्रदीप गौड़, रत्नेश पांडेय, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ल, गौतम तिवारी, आशीष मिश्र, राही मासूम र•ा, कुर्सेद अंसारी, विष्णु मद्धेशिया, मोहित, शिवकांत , यस बी सिंह, बलराम दुबे, यंत्री , अरविद मौर्य, वीरेंद्र चौहान, राधारमण शुक्ल, शम्भू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, निचलौल, महराजगंज: निचलौल नगर में विश्व हिदू परिषद, भाजपा, हिन्दू युवा वाहिनी सहित कई अन्य हिन्दू संगठनों ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए नगर के मुख्य तिराहा से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ कटरा चौराहा होकर मेन मार्केट, टिकुलहिया मार्ग, चिउटहां चौराहा, घोड़हवा मोहल्ला, तहसील चौराहा के रास्ते मुख्य तिराहा पहुंची। नगर भ्रमण कर लोगों से सहयोग के लिए कहा। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया, प्रेमबहादुर सिंह, दुर्गा अग्रहरि, संतोष सिंह, गिरिजेश अग्रवाल, विजय तिवारी, अभय मित्र पांडेय, अभिषेक पांडेय, रामानन्द जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुराग, रंदीप, आकाश, मुकेश, शिवम, अक्षत, आलोक, अजीत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी