आरएसएस व हियुवा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम मनाया हिन्दू नववर्ष

नगर के गायत्री शक्तिपीठ के हाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:11 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 01:11 AM (IST)
आरएसएस व हियुवा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम मनाया हिन्दू नववर्ष
आरएसएस व हियुवा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम मनाया हिन्दू नववर्ष

महराजगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हिदू नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। नगर के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ उपस्थित रहे। मंगलवार को अमरूतिया वार्ड के गायत्री शक्तिपीठ के हाल में बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि जिला संघचालक रमाशंकर गुप्ता ने आज के दिन का महत्व बताते हुए कहा कि हिदू नव वर्ष के साथ ही आद्य सरसंघ चालक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है। ऐसे में वर्ष प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन राम का राज्याभिषेक, शक संवत की स्थापना व प्रकृति में कई परिवर्तन होते हैं। उन्होंने स्वयं सेवकों को अनुशासन में रहते हुए समाज तथा राष्ट्र के लिए अपना योगदान देने को कहा। जिला प्रचारक शाश्वत ने बताया कि संघ में संवाद तथा व्यक्ति के कार्य को महत्व दिया जाता है। संघ को राजनीतिक नजरिए से न देखें, बल्कि कार्य को देखें। स्वयंसेवक में मातृभूमि के लिए समर्पण होता है। जो राष्ट्र को परम वैभव पर ले जा सकता है। आभार जिला बौद्धिक प्रमुख अमरेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया। उसी क्रम में नगर के दुर्गा प्रभात शाखा पर आद्य सरसंघचालक का ध्वज प्रणाम किया गया।शिवाकांत, अरविद कुमार, शुभकरन यादव,अनिल राय, राजकुमार, राजेश मद्धेशिया, आशुतोष शुक्ला, कन्हैया, राम दुलारे त्रिपाठी, , कृष्णा गुप्ता,अविनाश, विनोद गुप्ता मौजूद रहे। नौतनवा संवाददाता के अनुसार नगर स्थित हियुवा कैंप कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने नववर्ष धूमधाम से मनाया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एक- दूसरे को नववर्ष की बधाई दी गई। जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि विक्रम संवत 2078 से हिदू नव वर्ष तथा नवरात्र पर्व का आरंभ होता है। ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सहानी, राधेश्याम यादव, आदेश पांडेय, बाबूराम यादव, संतराम भारती, चंद्रभान भारती उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी