साइकिल यात्रा निकाल गरजे सपा कार्यकर्ता

महराजगंज समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर सभी तहसीलों में समाजवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:14 PM (IST)
साइकिल यात्रा निकाल गरजे सपा कार्यकर्ता
साइकिल यात्रा निकाल गरजे सपा कार्यकर्ता

महराजगंज: समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर सभी तहसीलों में समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ता बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न के मुद्दे आदि को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सदर तहसील मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में साइकिल यात्रा को प्रभारी पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, विन्द्रेश कनौजिया, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण भान सिंह सैंथवार, पूर्व प्रदेश सचिव भाई राम लाल यादव, ध्यानेश्वर मणि, निर्मेश मंगल, अतुल पटेल, जितेंद्र यादव, जगदम्बा गुप्ता, सुमन ओझा, राहुल मिश्रा, दीनबंधु यादव दीपू, तसव्वर हुसैन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नौतनवा संवाददाता के अनुसार पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय रतनपुर से साइकिल रैली निकाली गई। जो नौडिहवा, सेमरतर, पुरैनिहा चौराहा होते हुए गांधी चौक से नगर भ्रमण कर तहसील परिसर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान रविदर उर्फ राजा आदि उपस्थित रहे।

आनंदनगर संवाददाता के अनुसार स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख राम प्रकाश सिंह, शिव प्रकाश यादव, लालदेव यादव, चरण सिंह, अंबुज सिंह, विभूति पांडेय, अनिरुद्ध यादव, सिराजुद्दीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पूर्व विधायक विनोद मणि तिवारी ने अपने कार्यालय से यात्रा निकालने से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, राम नारायण चौरसिया, विजय बहादुर चौधरी, राम ललित मौर्य, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मदन गोपाल यादव आदि मौजूद रहे। वही

सपा नेता अमित चौबे, अरसद खान, परशुराम निषाद ने भी साइकिल रैली निकाली। फुलमनहां संवाददाता के अनुसार बृजमनगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। सपा वरिष्ठ नेता दिलीप चौधरी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मदनगोपाल यादव, विनोद जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, राकेश यादव, दिलीप मणि, देवेंद्र जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निचलौल संवाददाता के अनुसार तहसील मुख्यालय से सिसवा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई। पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महातम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरीशंकर गुप्ता, विश्वनाथ मद्धेशिया, आशुतोष शुक्ला, सतीश यादव, शैलेश सुल्तानिया, सुनील मद्धेशिया व संजय यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी