कर्तव्य पथ पर अडिग हैं पुष्पा, बच्चों का भी रखती हैं ख्याल

कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान से निभा रहीं भूमिका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:52 PM (IST)
कर्तव्य पथ पर अडिग हैं पुष्पा, बच्चों का भी रखती हैं ख्याल
कर्तव्य पथ पर अडिग हैं पुष्पा, बच्चों का भी रखती हैं ख्याल

महराजगंज: कोरोना संक्रमण के इस दौर में बहुत कुछ बदला। इस विकट परिस्थिति में आधी आबादी ने भी मिसाल पेश की है। इन्हीं सेवाधर्मी लोगों में एक नाम महराजगंज की एएनएम पुष्पा का भी है। जनवरी माह से ही कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान से जुटीं पुष्पा के लिए बच्चों का लालन-पालन किसी चुनौती से कम नहीं। स्थिति यह हो जाती है कि संक्रमण के दौर से कभी-कभी वह 15-15 दिन बच्चों से दूर ही रहीं। जब वह घर

भी जातीं है तो बच्चे संपर्क में न आएं, इसका पूरा ख्याल रखतीं हैं। वह घर परिवार व एक मां के दायित्व के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कर्तव्य पथ पर अडिग हैं। वीडियो कालिग के सहारे बच्चों से होती है बात:

पुष्पा बताती हैं कि दोनों बेटे रजनीश व अवनीश हमेशा घर आने की जिद करते हैं। यहां तक कि काफी रोकने के बाद भी पास आ ही जाते हैं। ऐसे में अब प्रयास रहता है कि जब घर जाना आवश्यक हो तो काफी एहतियात बरतने के बाद ही वहां जाएं। बच्चों को वीडियो कालिग के जरिए समझातीं हूं। घर परिवार के बीच सामंजस्य बैठाने का पूरा प्रयास रहता है। बच्चों की पढ़ाई के बारे में सुबह व शाम पूछती रहती हूं। पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए समय-समय पर फोन कर आनलाइन क्लास के बारे में जानकारी लेती रहती हूं।

एक हजार लोगों को लगाया टीका:

पुष्पा बताती हैं कि जनवरी माह में टीकाकरण का ड्राई रन शुरू हुआ था, तभी से उनकी ड्यूटी इस अभियान में लगाई गई है। अब तक 1000 लोगों को वह कोरोना रोधी टीका लगवा चुकी हैं। कोरोना संक्रमण के इस दौर में नौकरी, घर-परिवार और बच्चों के बीच सामंजस्य बैठाना अपने आप में चुनौती पूर्ण काम है। सभी के बीच सामंजस्य बैठाकर कार्य कर रही हूं। घर जाने पर पूरी सावधानी बरतती हूं। पुष्पा, एएनएम, महराजगंज

chat bot
आपका साथी