पौधारोपण प्रत्येक नागरिक का दायित्व

कमिश्नर ने कहा कि पौधारोपण राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। बताया कि जनपद में वन विभाग ग्राम पंचायत कृषि उद्यान सिचाई पीडब्लूडी व अन्य विभाग 25 लाख 78 हजार पौधे लगाने में जुटे हैं। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल डीएफओ पुष्प कुमार के. डीडीओ जगदीश त्रिपाठी पीडी राजकरन पाल डीपीआरओ केबी वर्मा उपजिलाधिकारी फरेंदा राजेश जायसवाल एसडीओ वन एसएन मौर्य रेंजर डीएन पांडेय थानाध्यक्ष फरेंदा मनीष कुमार सिंह मौजूद रहे। वनक्षेत्राधिकारी दक्षिणी चौक रेंज रवि गंगवार फारेस्टर अशोक सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:22 PM (IST)
पौधारोपण प्रत्येक नागरिक का दायित्व
पौधारोपण प्रत्येक नागरिक का दायित्व

महराजगंज: जिले में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत रविवार को लेहड़ा वन क्षेत्र में पहुंचे मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर व जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। कमिश्नर नार्लिकर के नेतृत्व में कंपार्टमेंट नंबर पांच एवं महदेवा बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय पर पौधारोपण किया गया।

कमिश्नर ने कहा कि पौधारोपण राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। बताया कि जनपद में वन विभाग, ग्राम पंचायत, कृषि, उद्यान, सिचाई, पीडब्लूडी व अन्य विभाग 25 लाख 78 हजार पौधे लगाने में जुटे हैं। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल, डीएफओ पुष्प कुमार के., डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, पीडी राजकरन पाल, डीपीआरओ केबी वर्मा, उपजिलाधिकारी फरेंदा राजेश जायसवाल, एसडीओ वन एसएन मौर्य, रेंजर डीएन पांडेय, थानाध्यक्ष फरेंदा मनीष कुमार सिंह मौजूद रहे। वनक्षेत्राधिकारी दक्षिणी चौक रेंज रवि गंगवार, फारेस्टर अशोक सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। पनियरा संवाददाता के अनुसार पनियरा बांकी वन रेंज क्षेत्र के जंगल दौलतपुर में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पौधारोपण किया। नंदू दुबे, क्षेत्रीय वनाधिकारी महेशचन्द, अजीत पति त्रिपाठी, सत्यप्रकाश चौरसिया, उमेश चन्द जायसवाल, रिकू सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, रामकेश सिंह, रामकिशुन गुप्ता, रूपेश शर्मा आदि मौजूद रहे। एसडीएम जसधीर सिंह ने तहसील में पौधारोपण किया। नगर स्थित नर नरायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में अध्यक्ष शिवपूजन, सचिव रविशंकर जायसवाल, अनूप मद्धेशिया, रोहित कुमार, राधेश्याम, राजू, गुलाम आदि मौजूद रहे। सोनौली में वरिष्ठ नेता सुधीर त्रिपाठी की अगुवाई में निरंजना होटल परिसर तथा सोनौली नगर क्षेत्र में पौधे रोपित किए गए। अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनाथ यादव, सभासद अमीर आलम, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, अशरफी लाल, सद्दाम आदि मौजूद रहे।

लक्ष्मीपुर के एकमा डिपो परिसर में रविवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अमन मणि त्रिपाठी रहे। उप प्रभागीय वनाधिकारी संजय कुमार मल्ल, विजय शंकर द्विवेदी, गणेश गुप्ता, नुरूलहोदा, झिनकू चौबे, आजाद तिवारी, गोलू अग्रहरी, प्रदीप मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी