महराजगंज में केंद्रों पर उमड़े लोग, 16817 लोगों को लगा टीका

नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि कुल 16817 लोगों को टीका लगाया गया है। एंटीजन से 623 लोगों की जांच की गई है जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए 586 लोगों का नमूना मेडिकल कालेज भेजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 12:09 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 12:09 AM (IST)
महराजगंज में केंद्रों पर उमड़े लोग, 16817 लोगों को लगा टीका
महराजगंज में केंद्रों पर उमड़े लोग, 16817 लोगों को लगा टीका

महराजगंज: कोरोना का टीका और जांच कराने को लेकर शुक्रवार को सभी केंद्रों पर युवक, महिलाएं और पुरुषों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कुल 16817 लोगों को टीका लगाया गया और 1209 लोगों की जांच की गई।

जिला महिला अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 300 स्थानों पर टीका और 13 केंद्रों पर जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि कुल 16817 लोगों को टीका लगाया गया है। एंटीजन से 623 लोगों की जांच की गई है, जबकि आरटीपीसीआर जांच के लिए 586 लोगों का नमूना मेडिकल कालेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 12441 संक्रमित मिले हैं। इसमें 12300 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब तक मृतकों की संख्या 141 है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य है।

नेपाल ने नौ देश के नागरिकों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

महराजगंज: पूरे विश्व मे ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल ने शुक्रवार से नौ देशों के नागरिकों पर नेपाल प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद निर्णय लिया गया । उन लोगों के भी प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जो साउथ अफ्रीका होते हुए नेपाल के यात्रा करने आ रहे थे। प्रतिबंध लगे देशों में दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, निमिबिया, लेसोथो, जिबाब्वे, इसबाटीनी, मोजाम्बिक, मालवी व हकडंग के लोग शामिल हैं। नेपाल के रुपंदेही जिले के सीडीओ ऋषिराम तिवारी ने बताया कि सोनौली सीमा से आवागमन को देखते हुए नौ देश के नागरिकों पर नेपाल प्रवेश पर रोक लगाई गई है। ओमिक्रोन वैरिएंट के संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

chat bot
आपका साथी