प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाली देने पर भड़के लोग

विसर्जन में जा रहे लोगों ने बताया कि वह लोग शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे। उसी दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पहुंच गए। डीजे चलाने से लोगों को मना किया। जिसके बाद लोग हल्की आवाज में आगे बढ़ गए। मामला तब बिगड़ा जब थाने में तैनात सिपाही मनीष सिंह चालक को गाली देने लगा और उसे अपनी लाठी से मार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:27 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:27 AM (IST)
प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाली देने पर भड़के लोग
प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाली देने पर भड़के लोग

महराजगंज : कोल्हुई पुलिस व प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं के बीच शनिवार रात नौ बजे तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद कोल्हुई लोटन तिराहे पर हंगामा खड़ा हो गया।

विसर्जन में जा रहे लोगों ने बताया कि वह लोग शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे थे। उसी दौरान थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पहुंच गए। डीजे चलाने से लोगों को मना किया। जिसके बाद लोग हल्की आवाज में आगे बढ़ गए। मामला तब बिगड़ा जब थाने में तैनात सिपाही मनीष सिंह चालक को गाली देने लगा और उसे अपनी लाठी से मार दिया। जिसके बाद लोग लोटन तिराहे पर पहुंच हंगामा करने लगे। लोगों ने कोल्हुई पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने बताया कि लोगों को समझा कर शांत करा दिया गया है। क्षेत्र में सकुशल प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ।

हिरासत में दो धंधेबाज, साखू बरामद

महराजगंज : बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के बरईठवा टोले में शनिवार की शाम वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर 18 पीस साखू का चिरान बरामद किया। इस दौरान दो धंधेबाजों को हिरासत में लिया गया है।

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के एसडीओ राकेश चंद यादव, प्रभारी वन सुरक्षा कासिम अली, अमर विश्वकर्मा, वन दारोगा रामप्रसाद व राजेश यादव की संयुक्त टीम ने सूचना पर बरगदवा गांव के फर्नीचर कारोबारी अकबर के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर मे छिपाकर रखा गया 18 अदद साखू के चिरान के साथ मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। वन विभाग के एसडीओ राकेश चंद यादव ने बताया कि फर्नीचर कारोबारी अकबर व मौके से हिरासत में लिए गए। रामसेवक शर्मा निवासी मंगलापुर टोला मोहनपुर थाना बरगदवा पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी