भाजपा सरकार में महंगाई से त्रस्त है जनता: ओमप्रकाश राजभर

ओमप्रकाश राजभर सोमवार को विकास खंड पनियरा के ग्राम सभा रजौड़ा में स्थित सम्यै माता स्थान पर आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 02:39 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 02:39 AM (IST)
भाजपा सरकार में महंगाई से त्रस्त है जनता: ओमप्रकाश राजभर
भाजपा सरकार में महंगाई से त्रस्त है जनता: ओमप्रकाश राजभर

महराजगंज : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा शासन काल में जनता महंगाई से परेशान है। महंगाई के चलते आम लोगों का जन जीवन दुश्वार हो गया है। यदि सुभासपा की सरकार बनी तो जातिवार जनगणना कराई जाएगी। राजभर सोमवार को विकास खंड पनियरा के ग्राम सभा रजौड़ा में स्थित सम्यै माता स्थान पर आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। उनकी सरकार बनी तो स्नातकोत्तर तक शिक्षा मुफ्त होगी। जब सभी को एक समान शिक्षा मिलेगी तभी समाज में समानता आएगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सरकार बनी तो घरेलू बिजली मुफ्त भी दी जाएगी। पार्टी ने हमेशा से गरीबों की आवाज उठाई है। हम समाज के वंचित व शोषित वर्ग की आवाज को पूरी दमदारी से उठाते रहेंगे। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर, विधायक रामानंद बौद्ध, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविद राजभर ने भी संबोधित किया। प्रफुल्ल चौबे, संतोष पांडेय, कविलास राजभर, उमेश राजभर, राधेश्याम राजभर, मालती राजभर, अंजली राजभर, लौहर राजभर, अनिरुद्ध आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विष्णु स्वरुप श्रीवास्तव ने किया। समाजवादी छात्रसभा ने चलाया सदस्यता अभियान

महराजगंज: समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सूरज यादव के नेतृत्व में सोमवार को जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाकर कुल 100 छात्रों को सदस्यता दिलाई गई।

कार्यक्रम प्रभारी एवं छात्र सभा के प्रदेश सचिव शिव शंकर गौड़ ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि अनुसूचित छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं जीरो फीस को इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समाप्त कर दिया है। छात्र चुनाव पर रोक लगाकर बीजेपी की सरकार मनमाने ढंग से विश्वविद्यालय, महाविद्यालय चला रही है। सरकार द्वारा निकाली जा रही नौकरियों में पिछड़े वर्ग के छात्रों का आरक्षण साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है।

उन्होंने कहा समाजवादी छात्र सभा इन सभी बिदुओं पर जिला मुख्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बड़ा आंदोलन चलाएगी। सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव एवं लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तसव्वर हुसैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। छात्र सभा जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में अभी तक सभी छात्रों का दाखिला नहीं हुआ है। इस दौरान आशुतोष शुक्ला, राजेश निषाद, प्रतीक जोशी, शुभम मोदनवाल, मासूम अंसारी, अवध शर्मा, आनंद वर्मा, प्रदीप गौड़, तौफीक, विजय यादव, सत्येंद्र प्रताप यादव, आशीष यादव, ऋषभ दुबे, लालू यादव, अजीत यादव, अभिषेक वर्मा, गिरजेश, इंद्रेश ,सत्यम पटेल, शिवम यादव, आशीष, राम लखन सहानी, विकास पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी