मरीजों को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ : अर्चना चंद्रा

आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा ने स्थानीय पं कमलाकांत मिश्र बसंती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए नवनिर्मित सीएचसी को संपूर्ण सुविधा जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:51 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:51 AM (IST)
मरीजों को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ : अर्चना चंद्रा
मरीजों को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ : अर्चना चंद्रा

महराजगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सीएचसी परतावल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती व इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों को प्रदेश सरकार कि योजनाओं का लाभ जिम्मेदार दिलाएं। महिला आयोग की सदस्य ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की सलाह दी। इसके साथ ही संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क, शारीरिक दूरी सहित अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिए। अर्चना चंद्रा ने अस्पताल में बने हाइटेक आयुष्मान वार्ड, वार्ड, लेबर रूम, ओटी और टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया।

अधीक्षक डा. नीरज लाल कन्नौजिया, डा. दुर्गेश सिंह, डा. पंकज जायसवाल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौरसिया, डा. एमपी सिंह, संजय कुमार, प्रियंका सिंह, शकुंतला कश्यप, अमित कुमार, संजीव सिंह, मनीष श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे। घुघली संवाददाता के अनुसार राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना चंद्रा ने स्थानीय पं कमलाकांत मिश्र बसंती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए नवनिर्मित सीएचसी को संपूर्ण सुविधा जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। चंद्र का घुघली आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। प्रभात जायसवाल, सेतभान सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता, विजय अग्रहरि, आदित्य, रोहित विश्वकर्मा, राकेश जायसवाल, सौरभ आदि मौजूद रहे। महामारी से लड़ाई में मीडिया की भूमिका अहम : डीएम

महराजगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में 'कोरोना महामारी एक चुनौती' विषयक मीडिया कर्मियों के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि कोरोना की लड़ाई लड़ने में मीडियाकर्मियों की भूमिका अहम है। कोरोना महामारी के दौरान एक ऐसा समय था जब चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था और सभी प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के संसाधनों पर यह महामारी भारी पड़ रही थी। ऐसे में प्रशासन और मीडियाकर्मियों ने एक दूसरे से सामंजस्य बनाकर इस चुनौती से पुरजोर लड़कर काफी हद तक जीत हासिल करने का काम किया।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद गुप्ता ने कहा कि कोरोना अभी हमारे बीच से गया नहीं है। हम सभी को इसके प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। आरपीआइसी स्कूल के प्रबंधक पंकज तिवारी ने कहा कि इस महामारी के काल में मीडियाकर्मियों के ही प्रेरणा से जनसेवा करने का मौका मिला। प्रेस क्लब आफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मीडियाकर्मियों को कई तरह की चुनौतियां से जूझना पड़ा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, मीडियाकर्मी मनोज कुमार चतुर्वेदी, राहुल त्रिपाठी, शत्रुंजय सिंह, मनोज त्रिपाठी, जेबी सिंह, आशीष शुक्ला, अमितेश त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, बृजेश गुप्ता, अनुज शुक्ला, विजय कुमार गुप्ता, मार्तंड मिश्रा, केशव मिश्रा, आलोक जोशी, अभिषेक श्रीवास्तव, जेडी, विकास रौनियार, आजाद मिश्रा, राहुल पांडेय, प्रदीप मिश्रा, अतीक अहमद, राजा अग्रहरि, सूरज शुक्ला, अजय जायसवाल, पल्लवी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी