आधे घंटे पहले चल देती बस, परेशान होते यात्री

महराजगंज परिवहन निगम के कर्मचारियों की मनमानी से बस यात्री परेशान हैं। जिलाधिकारी के आ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:41 PM (IST)
आधे घंटे पहले चल देती बस, परेशान होते यात्री
आधे घंटे पहले चल देती बस, परेशान होते यात्री

महराजगंज: परिवहन निगम के कर्मचारियों की मनमानी से बस यात्री परेशान हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी यहां से अंतिम बस सेवा रात 8.30 बजे नहीं रवाना हो रही है। कर्मचारी आठ बजे के पहले ही बस रवाना कर ड्यूटी से गायब हो जा रहे हैं।

एक सप्ताह से यहां मनमानी जारी है। रविवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। रात 7.30 बजे पूछताछ काउंटर सहित सभी कक्ष बंद थे। बाहर सुरक्षा गार्ड मौजूद रहा। इस दरम्यान करीब 12 यात्री बस का इंतजार करते नजर आए। बस और कर्मचारी के बारे में लोगों ने जानकारी प्राप्त की तो बताया गया सात बजे बस गई है। इसके बाद कर्मचारी भी कार्यालय बंद कर चले गए हैं। बस न मिलने के कारण कुछ यात्री जहां वापस लौट गए, वहीं अन्य बस स्टेशन पर रात गुजारने को विवश रहे। इस तरह की समस्या यात्रियों को हमेशा झेलनी पड़ती है।

-------

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सबसे अधिक दिक्कत

- सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होती है। वह आखिरी बस से यात्रा करने की सोचकर निकलते हैं, तो उन्हें निराशा ही मिलती है। अक्सर उन्हें बस स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ती है और सुबह बस मिलने पर गंतव्य तक रवाना होना पड़ता है। वहीं शहरी क्षेत्र के लोग वापस अपने घर लौट जाते हैं।

--

गोरखपुर में एक रिश्तेदार की तबीयत खराब है। अचानक सूचना मिली तो गोरखपुर जाने के लिए बस स्टेशन पर पहुंचा तो कोई बस नहीं थी, जिसके कारण विवश होकर बस अड्डे पर ही रात गुजारनी पड़ेगी। अंतिम बस सेवा तो हर हाल में चालू रखनी चाहिए।

जमशेद, निचलौल

--------

गोरखपुर जाने के लिए बस स्टेशन पर कोई बस न मिलने से वापस लौटना पड़ रहा है। इस दु‌र्व्यवस्था के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। यह समस्या हमेशा बनी रहती है।

सुख्खन, धनेवा-धनेई

--

हाईलाइटर

परिचालक- 79

कुल चालक- 76

निगम की बसें- 44

अनुबंधित बसें- 8

-- यात्रियों की सुविधा के लिए अंतिम बस सेवा रात्रि 8.30 बजे है। बस पहले रवाना कर कर्मचारी ड्यूटी से गायब हैं, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महेंद्र पांडेय, एआरएम

chat bot
आपका साथी