पंचायत चुनाव : आज जिले में पहुंचेंगे 3889 होमगार्ड

जिले के 61 विद्यालयों पर हुई फोर्स के रुकने की व्यवस्था

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:20 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:20 AM (IST)
पंचायत चुनाव : आज जिले में पहुंचेंगे 3889 होमगार्ड
पंचायत चुनाव : आज जिले में पहुंचेंगे 3889 होमगार्ड

महराजगंज: पंचायत चुनाव में सुरक्षा के तहत पुलिस विभाग ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को जिले में 3889 होमगार्ड के जवान जिले में पहुंचेंगे। इन सभी जवानों को ठहरने के लिए जिले के 61 विद्यालयों को अधिगृहित किया गया है। एसपी ने इसके पूर्व प्रतिसार निरीक्षक और समस्त थानेदारों को व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव कराने के लिए मंडल के समस्त जिलों से नौ हजार से अधिक फोर्स की मांग की गई है। इसमें से प्राथमिक तौर पर शुक्रवार को होमगार्ड जवानों की टीम पहुंचेगी। इनके ठहरने के लिए जिले के 61 विद्यालयों को अधिगृहित किया गया है। इसमें उनके रहने और खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। गुरुवार को प्रतिसार निरीक्षक रामदुलार और जिले के 19 थानेदारों को आवश्यक व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 122 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी

महराजगंज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क है। अति संवेदनशील मतदान केंद्र पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। मतदान की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। ताकि किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर फुटेज के आधार पर जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए जिले में कुल 1206 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 122 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। पनियरा नौ, परतावल 13, घुघली 10, सदर 12, मिठौरा 10, सिसवा बाजार पांच, निचलौल 14, नौतनवा 13, लक्ष्मीपुर छह, फरेंदा 13, बृजमनगंज 11 व धानी छह मतदान केंद्रों अति संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है। जबकि क्रमश: 97, 102, 97, 106, 103, 70, 108, 100, 111, 74, 75 व 41 मतदान केंद्र सामान्य हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने बताया कि वीडियोग्राफी कराने की तैयारी पूरी कर ली है। इनकी मीटिग कर इन्हें चुनाव और वीडियोग्राफी के बारे में जानकारी दी गई है। निचलौल में सर्वाधिक 122 मतदान केंद्र

महराजगंज: जिले में कुल 1206 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक निचलौल में 122 मतदान केंद्र हैं। सदर 118, लक्ष्मीपुर 117, परतावल 115, नौतनवा 113, मिठौरा 113, घुघली 107, पनियरा 106, फरेंदा 87, बृजमनगंज 86, सिसवा 75, धानी 47 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी