एक सिलेंडर से दी जा रही दो मरीजों को आक्सीजन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. प्रमोद कुमार के प्रयास से हुआ संभव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 12:16 AM (IST)
एक सिलेंडर से दी जा रही दो मरीजों को आक्सीजन
एक सिलेंडर से दी जा रही दो मरीजों को आक्सीजन

महराजगंज: कोरोना काल में आक्सीजन के संकट से निपटने के लिए महराजगंज के चिकित्सकों ने नई व्यवस्था इजाद की है। जिला अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर के अभाव में दिक्कत न हो। इसके लिए एक सिलेंडर से दो मरीजों को आक्सीजन दी जा रही है। कोरोना के इस लहर में सांस फूलने के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोविड हास्पिटल से लेकर जिला अस्पताल तक के वार्ड फुल रह रहे हैं और मरीज आक्सीजन के लिए तड़प रहे थे। पहले एक सिलेंडर से एक ही मरीज को आक्सीजन दी जा रही थी। सिलेंडर के अभाव में दूसरे मरीज भर्ती भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें लौटना पड़ रहा था, या कोविड हास्पिटल में भर्ती होना पड़ता था। मरीजों की पीड़ा से मर्माहत चिकित्सक डा. प्रमोद कुमार ने मरीजों की जान बचाने के लिए नया प्रयोग किया। अपने सहयोगियों के माध्यम से सिलेंडर के सिरे के दूसरे तरफ भी एक आक्सीजन की पाइप लगा दी। इससे सिलेंडर से दोनों तरफ से आक्सीजन की सप्लाई होने लगी। इस पाइप के माध्यम से अलग-अलग बेड पर दो मरीजों को आक्सीजन दी जाने लगी। इस व्यवस्था से मरीजों को आक्सीजन के अभाव में लौटाए नहीं जा रहे हैं, बल्कि भर्ती कर तत्काल राहत दी जा रही है। डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रयास है कि आक्सीजन के अभाव में किसी की जान न जाए। इसके लिए जितना संभव हो रहा है, अस्पताल के सभी चिकित्सक अपने-अपने तरीके से प्रयास कर रहे हैं। बिना मास्क के घर से बाहर न निकले

महराजगंज: गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के संपतिहा पुलिस चौकी पर साप्ताहिक बंदी के तहत जांच अभियान चलाया गया। जिसमें पांच वाहनों का ई चालान व बिना मास्क पाए गए सात व्यक्तियों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी गंगा राम यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर साप्ताहिक अवकाश किए जा रहे हैं। बढ़ते वायरस की चेन को तोड़ने के लिए इसका पालन करना आवश्यक है। जब तक वायरस का खतरा है, घर पर ही रहें, बेवजह बाहर न घूमें, यदि निकलते हैं तो मास्क का प्रयोग करना न भूले।

chat bot
आपका साथी