सनातन धर्म संस्कृति से है हमारी पहचान

महदेवा बुजुर्ग गांव में रघुवंश चौधरी के आवास पर पुरी पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती के विदाई के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने दीप जलाकर चरण पादुका का पूजन किया। वही शंकराचार्य ने लोगों को प्रसाद वितरण किया। इसके बाद वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 12:07 AM (IST)
सनातन धर्म संस्कृति से है हमारी पहचान
सनातन धर्म संस्कृति से है हमारी पहचान

महराजगंज : फरेंदा कस्बे के महदेवा बुजुर्ग गांव में रघुवंश चौधरी के आवास पर गुरुवार की दोपहर दूसरे दिन प्रश्नोत्तरी सभा व शंकराचार्य दर्शन के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जगतगुरु पुरी पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि सनातम धर्म से ही हमारी पहचान है।

कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा से ही हम भविष्य को संवार सकते हैं। बिना संस्कार के हम अपनी सभ्यता और संस्कृति को नहीं बचा सकते हैं। इसके लिए समाज के हर परिवार के लोग अपने बच्चों को धर्म युद्ध शिक्षा देने का काम करें। परिवार ही किसी भी बच्चे की प्रथम पाठशाला होती है। समाज के हर वर्ग के लोगों को अपने धर्म और उससे संबंधित विभिन्न जानकारियों को रखना चाहिए। हमारे वेद, पुराण, गीता, उपनिषद सभी को धर्म युक्त कार्य करने की शिक्षा देते है। शंकराचार्य ने सभी के प्रश्नों का उत्तर दिया। इस अवसर पर रघुवंश चौधरी, माधव मिश्रा, कपिल देव मणि त्रिपाठी, रघुवर मिश्र, राजेश्वर मिश्र, अभिमन्यु मिश्र, राकेश मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सत्यदेव त्रिपाठी, शैलेश मिश्र सहित उपस्थित रहे।

महिलाओं ने दीप जलाकर चरण पादुका का किया पूजन

महदेवा बुजुर्ग गांव में रघुवंश चौधरी के आवास पर पुरी पीठाधीश्वर निश्चलानंद सरस्वती के विदाई के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने दीप जलाकर चरण पादुका का पूजन किया। वही शंकराचार्य ने लोगों को प्रसाद वितरण किया। इसके बाद वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

दो नवंबर को आएंगे अपर मुख्य सचिव

ग्राम्य विकास एवं राजस्व पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह (आइएएस) दो नवंबर को महराजगंज के भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगे।

यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि सचिव दोपहर 2.45 बजे 14 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 के आवंटित परफार्मेस ग्राण्ट की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। बाढ़ से हुए फसल नुकसान की मुआवजा वितरण से सम्बन्धित लाभार्थियों से वार्ता तथा जिला पंचायत से हाटमिक्स पद्धति से निर्मित सड़कों, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय का स्थलीय निरीक्षण व बीसीसखी से मुलाकात कर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करेगें। अपर मुख्य सचिव के साथ क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र लखनऊ के अपर निदेशक एके गुप्ता सहित उच्चस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी