लखनऊ पहुंचने पर भाजपाइयों ने किया केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का स्वागत

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के 18 अगस्त को जिले में प्रथम आगमन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को आम जन तक पहुंचाना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 03:17 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 03:17 AM (IST)
लखनऊ पहुंचने पर भाजपाइयों ने किया केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का स्वागत
लखनऊ पहुंचने पर भाजपाइयों ने किया केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का स्वागत

महराजगंज: सोमवार को लखनऊ पहुंचने पर महराजगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व गगनभेदी नारों के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, भाजपा नेता अजय श्रीवस्तव, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, प्रमुख वेद शुक्ल, राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, राजीव द्विवेदी, पूर्व प्रमुख श्रावण सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के शेष विजय सिंह, सतीश सिंह, संजय यादव, अशोक विश्वकर्मा, रमेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के 18 अगस्त को जिले में प्रथम आगमन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को आम जन तक पहुंचाना है। वित्त राज्य मंत्री के आगमन को लेकर भाजपाई उत्साहित

महराजगंज: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा कल 18 अगस्त को जिले में पहुंचेगी। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता से आशीर्वाद ले कर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों में काफी उत्साह है। जगह-जगह होर्डिग, बैनर लगाए जा रहे हैं। धानी से यात्रा फरेंदा, नौतनवा, ठूठीबारी, निचलौल, मिठौरा, सिदुरिया होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी। यहां नगर के महालक्ष्मी लान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी

महराजगंज: हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को नौतनवा स्टेशन चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री व दस बार सांसद तथा दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रवादी पार्टी का गठन किया था। उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। भारत के विकास में उनका विशेष योगदान रहा है। देश उनके योगदान, उत्कृष्ट सेवा व प्रगति के प्रयासों को सदैव याद करता रहेगा। ब्लाक संयोजक राधेश्याम गुप्त, ओमप्रकाश वरुण, राधेश्याम यादव, राम प्रसाद चौधरी, फनी लाल प्रजापति, मुकेश यादव, राहुल प्रजापति, रामप्रकाश प्रजापति आदि उपस्थित रहे। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कार्यकर्ताओं ने साथ स्टेशन चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्ण तिथि मनाई और उनके आदर्शो पर चलने का वचन लिया गया। पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, करन गुप्ता, आदित्य मद्धेशिया, प्रह्लाद गुप्ता, आकाश गौड़, राज गौड़, विकास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी