दो से अधिक असलहे सरेंडर करने के लिए 43 को नोटिस

नए शासनादेश के मुताबिक एक व्यक्ति अधिकतम दो लाइसेंसी असलहा रख सकता है। इसी के क्रम में प्रशासन सरेंडर कराने की कार्रवाई कर रहा है। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में 43 लोगों को तीन-तीन असलहों के लाइसेंस जारी हुए हैं उन्हें एक सरेंडर करने का नोटिस दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 01:48 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:48 AM (IST)
दो से अधिक असलहे सरेंडर करने के लिए 43 को नोटिस
दो से अधिक असलहे सरेंडर करने के लिए 43 को नोटिस

महराजगंज: जिला प्रशासन ने दो से अधिक असलहा धारण करने वाले 43 व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है। इसमें महराजगंज के सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी एवं पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह भी शामिल हैं। सभी के पास-पास तीन असलहे हैं, जिसमें से एक सरेंडर करना होगा।

नए शासनादेश के मुताबिक एक व्यक्ति अधिकतम दो लाइसेंसी असलहा रख सकता है। इसी के क्रम में प्रशासन सरेंडर कराने की कार्रवाई कर रहा है। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में 43 लोगों को तीन-तीन असलहों के लाइसेंस जारी हुए हैं, उन्हें एक सरेंडर करने का नोटिस दिया गया है। सरेंडर न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस सूची में शामिल केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि शासनादेश के क्रम में असलहा जमा करा दिया गया है। इससे जुड़े दस्तावेज भी शीघ्र जमा करा दिए जाएंगे। पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह ने कहा कि नए नियम के अनुसार तीन शस्त्र नहीं रख सकते। एक शस्त्र को सरेंडर करने के लिए आवेदन कर दिया है।

इनके पास हैं तीन असलहे :

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उनके भतीजे राहुल चौधरी, पूर्व मंत्री शिवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, फरेंदा के पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह, मिठौरा के पूर्व प्रमुख रणजीत बहादुर सिंह, अंकित सिंह, अखंड प्रताप मल्ल, कृष्णकांत सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, कृष्णप्रिया सिंह, तुलिका सिंह, हरपुर महंत के प्रेमनाथ गिरी, सैयद अरशद, अनिल सिंह, चंद्रजीत भारती, धीरेंद्र प्रताप सिंह, शराफत अली, मुन्ना पांडेय, मानवेंद्र सिंह, सत्यसेन सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, दीपचंद्र श्रीवास्तव, चंद्रशेखर पाल, देवेंद्र कुमार तिवारी।

वनकटिया पेट्रोल पंप के संचालन पर रोक

महराजगंज: परतावल क्षेत्र के बनकटिया में स्थित पेट्रोल पंप पर अनियमितता पाए जाने के बाद शनिवार को एचपी कंपनी की एक टीम ने उसके संचालन पर रोक लगा दी है। पेट्रोल पंप पर अनियमितता की शिकायत कंपनी के टोल फ्री नंबर पर की गई थी। जिसके बाद शनिवार को टीम पंप पर पहुंची और लंबे समय तक जांच पड़ताल के बाद अनिश्चित समय के लिए पंप के संचालन पर रोक लगा दी है। विक्रय अधिकारी निखिल सक्सेना ने बताया कि जांच में अनियमितता पाए जाने पर पेट्रोल पंप के संचालन पर रोक लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी