दहेज हत्या के आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

निर्धारित अवधि में वह गिरफ्तार या अदालत में हाजिर नहीं होता है तो उसकी संपत्ति कुर्क हो जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:00 PM (IST)
दहेज हत्या के आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
दहेज हत्या के आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

महराजगंज: दहेज हत्या में वांछित चल रहे आरोपित के घर कोठीभार पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। कोठीभार थानाक्षेत्र के बंदी गांव निवासी संदीप निषाद पुत्र छोटे लाल दहेज हत्या के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहा है। उप निरीक्षक श्रवण शुक्ल ने कोर्ट ने आरोपित का घर कुर्क करने की अनुमति मांगी। आरोपित के घर सब इंस्पेक्टर ने गुरुवार को नोटिस चस्पा कर गांववालों को जानकारी दे दी। निर्धारित अवधि में वह गिरफ्तार या अदालत में हाजिर नहीं होता है तो उसकी संपत्ति कुर्क हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी