नहीं शुरू हुई सामान्य ओपीडी, इमरजेंसी में भी डाक्टर नदारद

शनिवार को सुबह 10.15 बजे तक इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ थी। लेकिन यहां तैनात डा. ऋषि त्रिपाठी मौजूद नहीं मिले। दो स्वास्थ्य कर्मी मरीजों से बात करते नजर आए। मरीजों की कतार लगी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 02:15 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 02:15 AM (IST)
नहीं शुरू हुई सामान्य ओपीडी, इमरजेंसी में भी डाक्टर नदारद
नहीं शुरू हुई सामान्य ओपीडी, इमरजेंसी में भी डाक्टर नदारद

महराजगंज: प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की सुविधा चालू कर दी गई है। लेकिन महराजगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय में यह आदेश सामान्य मरीजों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। सामान्य मरीजों के लिए अभी यहां ओपीडी नहीं चालू की गई है। और तो और शनिवार को इमरजेंसी कक्ष में भी चिकित्सक नदारद रहे। जिसके कारण मरीज दर्द से कराते नजर आए और इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे।

शनिवार को सुबह 10.15 बजे तक इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ थी। लेकिन यहां तैनात डा. ऋषि त्रिपाठी मौजूद नहीं मिले। दो स्वास्थ्य कर्मी मरीजों से बात करते नजर आए। मरीजों की कतार लगी रही। वहीं प्रसव पीड़िता भी डा. अशोक कुमार सिंह के इंतजार में कराहती रहीं। अस्पताल में सिर्फ आंख, नाक, कान, गला और सर्जिकल के लिए ओपीडी चल रही है। इस कारण सामान्य मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। दर्द से कराहते हुए मरीज अस्पताल पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है या फिर प्राइवेट चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा है। पेट में दर्द है। लेकिन यहां कोई डाक्टर अभी तक नहीं आया है। नीचे इमरजेंसी में भी कोई डाक्टर नहीं बैठा है। कुछ समझ में नहीं आ रहा क्या करूं।

निरमा, सिंहपुर, निचलौल मेरा आपरेशन हुआ था। अब दर्द कर रहा है। इसे दिखाने के लिए आई हूं। लेकिन यहां अभी तक डाक्टर ही नहीं पहुंचे हैं।

नीलम, सिंहपुर मेरे लीवर में दिक्कत है। इसके लिए जिला अस्पताल में आया हूं। लेकिन यहां कोई डाक्टर ही नहीं है। अब किसे दिखाएं, क्या करें, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

सुशील कुमार, निचलौल डाक्टर को दिखाने आई थी, लेकिन डाक्टर के न रहने के कारण दिक्कत बढ़ गई है। अब उनके आने का इंतजार कर रहीं हूं।

निर्मला, जड़ार

chat bot
आपका साथी