महिला हिसा के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता लड़ेंगे लड़ाई

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तीकरण के रूप में मनाया। हैदराबाद में महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिदा जलाकर मारने और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 12:11 AM (IST)
महिला हिसा के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता लड़ेंगे लड़ाई
महिला हिसा के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता लड़ेंगे लड़ाई

महराजगंज: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तीकरण के रूप में मनाया। हैदराबाद में महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिदा जलाकर मारने और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि जनपद में कई ऐसी घटनाएं हुई , जहां तत्काल पीड़ित को मदद नहीं मिल पाई। एफआइआर के लिए पीड़ित परिवार को कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ा। अब 24 घंटे के अंदर महिला हिसा से पीड़ित मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पार्टी के कार्यकर्ता थाने का घेराव कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करेंगे।

कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में विफल है। किसानों के हितों की रखवाली नहीं हो पा रही। प्रदेश महासचिव आलोक प्रसाद ने कहा कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बेतहाशा महंगाई के खिलाफ प्रदेश ही नहीं पूरे देश में आक्रोश है। दिल्ली की रैली ऐतिहासिक होगी। पार्टी कार्यालय पर हुई।

बैठक में शरतेंदु पांडेय, विवेक प्रताप सिंह, जहीर खान, राकेश गुप्ता, देवेंद्र उपाध्याय, सुशील धरिया, नवनीत चंद्र त्रिपाठी, अभिमन्यु सिंह, प्रदीप पांडेय, पूर्णवासी प्रसाद, विध्याचल सिंह, सह प्रवक्ता अरविद कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी