विशेष जागरूकता अभियान चलाएगी नगर पालिका

महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र में संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर नियंत्रण पाने के लिए एक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 12:03 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:06 AM (IST)
विशेष जागरूकता अभियान चलाएगी नगर पालिका
विशेष जागरूकता अभियान चलाएगी नगर पालिका

महराजगंज: नगर पालिका क्षेत्र में संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर नियंत्रण पाने के लिए एक बैठक बुधवार को चेयरमैन गुड्डू खान आवास पर आयोजित की गई। जिसमें एक मार्च से 31 मार्च तक विशेष स्वच्छता अभियान व जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करने पर चर्चा की गई। चेयरमैन ने कहा आंगनबाड़ी व एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर जांच करेंगी कि किसी के घर में गंदा पानी ठहरने के कारण मच्छर तो नहीं पैदा हो रहे हैं। इस दौरान रतनपुर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित राव गौतम, अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव, मुदिता त्रिपाठी, राजेश ब्वाएड, प्रमोद पाठक, रोहित चौहान, रामवृक्ष, हरिनाथ यादव, विशाल गुप्ता, अनिल मद्धेशिया, खुर्शेद आलम, सादाब अंसारी, किसमती देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी