सार्वजनिक स्थानों पर खुली हैं मीट-मुर्गा की दुकानें

यहां कोई मानक नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:18 PM (IST)
सार्वजनिक स्थानों पर खुली हैं मीट-मुर्गा की दुकानें
सार्वजनिक स्थानों पर खुली हैं मीट-मुर्गा की दुकानें

महराजगंज: कोल्हुई कस्बे में दर्जनों जगहों पर खुले में बकरा- मुर्गा काटा जा रहा है। दुर्गा मंदिर परिसर के पास भी आधा दर्जन गुमटियों में खुलेआम मीट मुर्गा की दुकानें खुलीं हैं। यहां कोई मानक नहीं है। जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं के बराबर है। रोक के बावजूद बकरे-मुर्गे कट रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अरशद फिरोज, संजय लाल, सीताराम पांडेय, कृष्ण मोहन तिवारी, दर्शन प्रसाद, दिलीप कुमार आदि लोगों ने नियम विरूद्ध चल रहीं दुकानों को बंद कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी