भाजपा शासन काल में हुआ सर्वाधिक विकास: जयमंगल कन्नौजिया

सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश में 18 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति माफियाओं से जब्त की गई। भय मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण तैयार हुआ तो प्रदेश में निवेशक आने लगे। निवेशकों ने निवेश शुरू किया है। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हुए हैं। भाजपा सरकार जनता के लिए समर्पित है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 02:00 AM (IST)
भाजपा शासन काल में हुआ सर्वाधिक विकास: जयमंगल कन्नौजिया
भाजपा शासन काल में हुआ सर्वाधिक विकास: जयमंगल कन्नौजिया

महराजगंज: उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। शिक्षा, स्वास्थ्य व बेहतर सड़कों के मामले में प्रदेश ने देश में अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है। उत्तर प्रदेश के माडल की देश-विदेश में सराहना की जा रही है। प्रदेश को योगी सरकार ने अपराध मुक्त बनाया है। यह बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सोमवार को प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सदर तहसील सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश में 18 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति माफियाओं से जब्त की गई। भय मुक्त ,भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण तैयार हुआ तो प्रदेश में निवेशक आने लगे। निवेशकों ने निवेश शुरू किया है। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हुए हैं। भाजपा सरकार जनता के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, मुफ्त राशन वितरण योजना बिना किसी जाति धर्म की पहचान कर दिए जा रहें हैं।

विधायक ने कहा कि विकास के इसी क्रम में सदर विधानसभा में भी उत्तरोत्तर विकास हुए हैं। गोपाला में 220 केवीए का पावर स्टेशन का निर्माण, सदर ब्लाक के रम्हौली में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण, 82 लाख की लागत से होम्योपैथ चिकित्सालय का जीर्णोद्धार, रोडवेज बस स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य महत्वपूर्ण सफलताओं शामिल हैं। विधायक निधि से घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 51 लाख से आक्सीजन प्लांट दिया गया। कटहरा, चौक और अमोढ़ा सहित घुघली ब्लाक में दो धर्मशालाओं का निर्माण कराया गया। विधायक ने कहा कि जिस प्रकार एक परिवार में मुखिया के सोच पर ही घर चलता है, उसी प्रकार देश व प्रदेश का मुखिया जैसा होता है, उसी की सोच के हिसाब देश और प्रदेश की व्यवस्थाएं चलती हैं। आज हमारे मुखिया की सोच ही है कि देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है।

chat bot
आपका साथी